लाइव न्यूज़ :

त्योहारों के मौसम में खाने के तेलों की कीमतें बढ़ीं, सरकार अपने दायित्व से भागी: कांग्रेस

By भाषा | Updated: November 4, 2020 15:07 IST

Open in App

नयी दिल्ली, चार नवंबर कांग्रेस ने बुधवार को आरोप लगाया कि त्योहारों के मौसम में खाने के तेल के दामों में बेतहाशा बढ़ोतरी हुई है, लेकिन सरकार कीमतें नियंत्रित करने के अपने दायित्व से पीछे भाग गई है।

पार्टी प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘आज हम देख रहे हैं कि त्योहारों के मौसम में खाने के तेल के दाम में आग लगी हुई है। सरसों का तेल एक साल पहले 80 रुपये प्रति लीटर था वो आज 120 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है। यही हाल सूरजमुखी और मूंगफली के तेल की भी है।’’

सुप्रिया ने कहा, ‘‘ये आपका (सरकार) दायित्व था कि आप दामों को कम करें, किसानों की आय दोगुनी करें। लेकिन आप अपने दायित्व से भाग गए हैं।’’

उन्होंने सवाल किया कि क्या सरकार इसे जायज ठहरा सकती है कि गरीब लोगों को खाने के उपयोग में लाए जाने वाले तेल के लिए ज्यादा पैसे देने पड़ें?

कांग्रेस प्रवक्ता ने दावा किया, ‘‘इस सरकार को लोगों को राहत देने के लिए नीति और नियम बनाना नहीं आता इसलिए आम लोगों की दिक्कत बढ़ रही है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह