लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 की दवा रेमडेसिविर की कीमत 1400 रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए : टोपे

By भाषा | Updated: April 8, 2021 22:28 IST

Open in App

मुंबई, आठ अप्रैल महाराष्ट्र सरकार ने रेमडेसिविर की कीमत प्रति शीशी 1100 रुपये से 1400 रुपये तय करने का फैसला किया है।

राज्य के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने रेमडेसिविर इंजेक्शन की अधिकतम कीमत में कटौती करने की घोषणा की है।

उन्होंने स्पष्ट कर दिया कि रेमडेसिविर इंजेक्शन की कीमत 1400 रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए।

टोपे ने कहा कि कोविड-19 के मामलों में तेज बढ़ोतरी के कारण राज्य को रोज रेमडेसिविर की 1.5 लाख इंजेक्शन की जरूरत पड़ सकती है जिसके लिए उत्पादन में वृद्धि करनी होगी।

कोरोना वायरस के गंभीर मरीजों के उपचार में इस दवा का इस्तेमाल किया जाता है।

टोपे ने कहा कि राज्य में 1100 रुपये से 1400 रुपये के बीच यह दवा उपलब्ध होनी चाहिए। उन्होंने रेमडेसिविर की जमाखोरी करने वाले विक्रेताओं को भी कार्रवाई के प्रति आगाह किया है और डॉक्टरों से इंजेक्शन का तार्किक तरीके से इस्तेमाल करने को कहा है।

उन्होंने कहा कि रेमडेसिविर के निर्माताओं को सीधे सरकारी अस्पतालों में इसकी आपूर्ति करनी चाहिए। जिलाधिकारियों के पास भेजी गयी खेप निजी अस्पतालों को भेजी जाएगी क्योंकि ऐसी व्यवस्था से कालाबाजारी पर राक लगेगी।

टोपे ने रेमडेसिविर इंजेक्शन की बिक्री अधिक मूल्यों पर करने से रोक लगाने के लिए प्रत्येक जिले में एक उड़नदस्ता भी बनाने को कहा है।

उन्होंने कहा कि फिलहाल 50,000 शीशियों की आपूर्ति की गयी है और अस्पतालों में रोजाना के आधार पर इनका इस्तेमाल होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

क्रिकेटDC vs GT, IPL 2026: दिल्ली में बादलों का डेरा, जानें DC vs GT मैच में बारिश खेल बिगाड़ेगी या नहीं?

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

भारत अधिक खबरें

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह