लाइव न्यूज़ :

उत्तरी तमिलनाडु, दक्षिण आंध्र प्रदेश के बीच के तट को पार करेगा बंगाल की खाड़ी पर बना दबाव: आईएमडी

By भाषा | Updated: November 11, 2021 11:31 IST

Open in App

चेन्नई, 11 नवंबर बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना दबाव आज शाम उत्तरी तमिलनाडु और दक्षिण आंध्र प्रदेश के बीच के तट को पार करेगा और शहर में 45 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से तेज हवाएं चलेंगी। मौसम कार्यालय ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

मौसम विज्ञान उप महानिदेशक एस बालचंद्रन ने बताया कि चेन्नई, कांचीपुरम और विल्पुरम सहित उत्तरी तमिलनाडु के जिलों में भारी से बहुत भारी वर्षा होने का अनुमान है, जबकि शहर और इसके उपनगरों में पूरी रात तेज बारिश हुई।

भारत मौसम विज्ञान विभाग के एक बुलेटिन में कहा गया है कि दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी पर बना दबाव पिछले छह घंटों के दौरान 21 किमी प्रति घंटे की गति के साथ पश्चिम / उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ा और बृहस्पतिवार को सुबह साढ़े पांच बजे दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी, चेन्नई से लगभग 170 किमी पूर्व-दक्षिण पूर्व और पुडुचेरी से 170 किमी पूर्व में केंद्रित था।

बुलेटिन के अनुसार, आज शाम तक इसके पश्चिम / उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ने और चेन्नई के आसपास उत्तर तमिलनाडु और उससे सटे दक्षिण आंध्र प्रदेश के तटों को पार करने की बहुत संभावना है।

बालचंद्रन ने पत्रकारों से कहा कि इसके परिणामस्वरूप चेन्नई में 40-45 किमी की रफ्तार से ''मजबूत सतही हवाएं'' चलेंगी। उन्होंने कहा कि लोगों को अनावश्यक रूप से बाहर नहीं निकलना चाहिए।

नवीनतम आंकड़ों का हवाला देते हुए, उन्होंने कहा कि तांबरम (चेंगलपेट डीटी) में 232.9 मिमी, उसके बाद चोलावरम (220 मिमी) और एन्नोर में 205 मिमी बारिश हुई है। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह