लाइव न्यूज़ :

उत्तरी तमिलनाडु, दक्षिण आंध्र प्रदेश के बीच के तट को पार करेगा बंगाल की खाड़ी पर बना दबाव: आईएमडी

By भाषा | Updated: November 11, 2021 12:51 IST

Open in App

चेन्नई, 11 नवंबर बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना दबाव आज शाम उत्तरी तमिलनाडु और दक्षिण आंध्र प्रदेश के बीच के तट को पार करेगा और शहर में 45 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से तेज हवाएं चलेंगी। मौसम कार्यालय ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

मौसम विज्ञान उप महानिदेशक एस बालचंद्रन ने बताया कि चेन्नई, कांचीपुरम और विल्पुरम सहित उत्तरी तमिलनाडु के जिलों में भारी से बहुत भारी वर्षा होने का अनुमान है, जबकि शहर और इसके उपनगरों में पूरी रात तेज बारिश हुई। कई इलाकों में पानी भर गया है।

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन ने स्थिति की समीक्षा की और संबंधित मंत्रियों तथा अधिकारियों से प्रभावित क्षेत्रों में राहत गतिविधियों में तेजी लाने का आग्रह किया।

भारत मौसम विज्ञान विभाग के एक बुलेटिन में कहा गया है कि दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी पर बना दबाव पिछले छह घंटों के दौरान 21 किमी प्रति घंटे की गति के साथ पश्चिम / उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ा और बृहस्पतिवार को सुबह साढ़े पांच बजे दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी, चेन्नई से लगभग 170 किमी पूर्व-दक्षिण पूर्व और पुडुचेरी से 170 किमी पूर्व में केंद्रित था।

बुलेटिन के अनुसार, आज शाम तक इसके पश्चिम / उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ने और चेन्नई के आसपास उत्तर तमिलनाडु और उससे सटे दक्षिण आंध्र प्रदेश के तटों को पार करने की बहुत संभावना है।

बालचंद्रन ने पत्रकारों से कहा कि इसके परिणामस्वरूप चेन्नई में 40-45 किमी की रफ्तार से ''मजबूत सतही हवाएं'' चलेंगी। उन्होंने कहा कि लोगों को अनावश्यक रूप से बाहर नहीं निकलना चाहिए।

नवीनतम आंकड़ों का हवाला देते हुए, उन्होंने कहा कि तांबरम (चेंगलपेट डीटी) में 232.9 मिमी, उसके बाद चोलावरम (220 मिमी) और एन्नोर में 205 मिमी बारिश हुई है। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।

बृहस्पतिवार को शहर और इसके उपनगरों के विभिन्न हिस्सों में बारिश जारी रही, जिससे केके नगर जैसे कई इलाकों में पानी भर गया, जबकि मेट्रो के कई हिस्सों में कई सबवे और सड़कें आवागमन के लिए बंद कर दी गईं।

पुलिस ने कहा कि एग्मोर और पेरंबूर जैसी जगहों पर पेड़ उखड़ गए।

ग्रेटर चेन्नई कॉरपोरेशन, पुलिस, अग्निशमन और बचाव सेवाओं के कर्मी विभिन्न राहत और बचाव कार्यों में शामिल हैं, जो रुके हुए पानी को निकालने समेत विभिन्न राहत कार्यों में जुटे हैं।

इस बीच, स्टालिन ने विभिन्न जिलों में बारिश से संबंधित मुद्दों के प्रबंधन के लिए नियुक्त मंत्रियों और विशेष अधिकारियों से बात की और उनके साथ स्थिति की समीक्षा की। एक आधिकारिक विज्ञप्ति में यह जानकारी दी गई है।

उन्होंने राहत गतिविधियों में तेजी लाने और राहत शिविरों में गुणवत्तापूर्ण भोजन व चिकित्सा सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

उन्होंने फसलों के नुकसान को रोकने के लिये संबंधित अधिकारियों को कदम उठाने के निर्देश दिये। साथ ही मुख्य सचिव वी अराई अंबू समेत राज्य के शीर्ष सरकारी अधिकारियों के साथ बैठक कर हालात की समीक्षा की।

विज्ञप्ति में कहा गया है कि मुख्यमंत्री ने विशेष रूप से कावेरी डेल्टा क्षेत्र में फसल के नुकसान का आकलन करने के लिए सहकारिता मंत्री आई पेरियासामी की अध्यक्षता में छह सदस्यीय मंत्रिस्तरीय पैनल का गठन करने और राहत कार्य में तेजी लाने के लिए सरकार को एक रिपोर्ट सौंपने का भी आदेश दिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos