लाइव न्यूज़ :

राष्ट्रपति गोवा की यात्रा के दौरान मंदिर गये

By भाषा | Updated: December 20, 2020 21:12 IST

Open in App

पणजी, 20 दिसम्बर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद गोवा की अपनी दो दिवसीय यात्रा के अंतिम दिन रविवार को यहां से 15 किलोमीटर दूर मर्दोल में प्रसिद्ध महालसा नारायणी मंदिर गये और एक जोड़े को आशीर्वाद दिया, जो वहां शादी कर रहा था।

पुर्तगाली शासन से गोवा की आजादी के 60 वर्ष पूरे होने के मौके पर कोविंद शनिवार को कई समारोह में भाग लेने के लिए गोवा आये थे।

राष्ट्रपति भवन ने ट्वीट किया, ‘‘ऐसा अक्सर नहीं होता है कि एक मंदिर में विवाह स्थल और राष्ट्रपति का कार्यक्रम उसी समय और उसी दिन में एक साथ हो। लेकिन यह तब हुआ जब राष्ट्रपति कोविंद आज गोवा के महालसा मंदिर गये। उन्होंने नवविवाहितों को आशीर्वाद दिया और इसे और अधिक यादगार बना दिया।’’

अधिकारियों ने बताया कि राज्यपाल बी एस कोश्यारी और मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने हवाई अड्डे पर राष्ट्रपति कोविंद को विदाई दी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टMP Crime: पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की कराई हत्या, अपराध को लूटपाट का रूप देने की नाकाम कोशिश की

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

क्राइम अलर्टपटना पुलिसः 'प्लेबॉय' बनना है?, विक्की कुमार, शुभम राज और गुलशन कुमार अरेस्ट,  11 मोबाइल और लैपटॉप बरामद, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और केरल में 9 को लूटा

क्रिकेटक्या नेटफ्लिक्स सीरीज़ या फ़िल्म में दिखेंगे रोहित शर्मा? आईपीएल के बीच हिटमैन की इंस्टाग्राम स्टोरी ने दिया हिंट

भारतपिता अजीत पवार की गुलाबी जैकेट पहनकर पार्थ पवार ने राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ली, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतVIDEO: 'क्या आपकी लैंग्वेज अनपार्लियामेंट हो गई है?' ये सवाल पूछे जाने पर हिमंत बिस्वा सरमा ने 'लल्लनटॉप' के रिपोर्टर को झाड़ा, दोनों के बीच हुई बहस

भारत9100000 मतदाताओं के नाम मतदाता सूचियों से हटाए?, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा- सत्ता के लिए बीजेपी पागल हुई?, चुनाव हम ही जीतेंगे

भारतकौन बनेगा बिहार में मुख्यमंत्री?, सम्राट चौधरी के समर्थन में लगे पोस्टर को भाजपा के लोगों ने फाड़ा?, वीडियो

भारतबारामती उपचुनावः निर्विरोध जीतेंगी महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार?, कांग्रेस उम्मीदवार आकाश मोरे ने नाम वापस लिया?

भारतसम्राट चौधरी हो सकते हैं बिहार के अगले मुख्यमंत्री, नीतीश कुमार अगले हफ़्ते देंगे इस्तीफ़ा