लाइव न्यूज़ :

परी अखाड़ा की अध्यक्ष ने आईजी से मिलकर अपने लिए सुरक्षा मांगी

By भाषा | Updated: March 17, 2021 19:27 IST

Open in App

हरिद्वार, 17 मार्च अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरी से अपनी जान को खतरा बताते हुए परी अखाड़ा की अध्यक्ष साध्वी त्रिकाल भवंता ने बुधवार को कुंभ मेला पुलिस महानिरीक्षक से मिलकर अपने लिए सुरक्षा मांगी ।

कुंभ मेला पुलिस महानिरीक्षक संजय गुंज्याल ने कहा कि उनकी शिकायत की सत्यता का परीक्षण करने के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी ।

त्रिकाल भवंता ने आरोप लगाया कि महंत नरेंद्र गिरी द्वारा उन्हें बार—बार अपमानित किया जाता है और उनसे उन्हें व्यक्तिगत तौर पर खतरा है।

उन्होंने यह भी बताया कि उन्हें अपमानित किए जाने के मामले में अदालत द्वारा तलब किए गए 10 लोगों में महंत गिरी भी शामिल हैं और इसलिए उन्होंने कुंभ मेला पुलिस महानिरीक्षक से मिलकर अपने लिए सुरक्षा की मांग की है।

साध्वी भवंता ने कहा कि उन्होंने महिलाओं के लिए अलग से परी अखाड़ा बनाया गया है और वह कुंभ में साधु-संतों से अलग समय में स्नान करने की बात भी करती हैं जिससे अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष नाराज हैं और बार-बार उनका अपमान करते रहते हैं।

परी अखाड़ा की शिकायत के संबंध में गुंज्याल ने कहा कि परी अखाड़ा की तरफ से उन्हें एक शिकायती पत्र प्राप्त हुआ है जिसकी सत्यता की जांच करने के बाद ही कार्रवाई की जाएगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल