लाइव न्यूज़ :

इजराइल के राष्ट्रपति ने नेतन्याहू को सरकार बनाने की कोशिश करने का काम सौंपा

By भाषा | Updated: April 6, 2021 17:22 IST

Open in App

यरूशलम, छह अप्रैल (एपी) इजराइल के राष्ट्रपति ने मंगलवार को प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू को देश की त्रिशंकु संसद में सरकार बनाने की कोशिश करने का कठिन कार्य सौंपा है और इस तरह भ्रष्टाचार के आरोपों से जूझ रहे नेतन्याहू को कार्यकाल जारी रखने का मौका मिल गया है।

राष्ट्रपति रूवेन रिवलिन ने अपनी घोषणा में कहा कि किसी पार्टी नेता को 120 सीटों वाली संसद (नेसेट) में बहुमत लायक समर्थन नहीं मिला है। हालांकि राष्ट्रपति ने यह भी कहा कि कई लोगों का मानना है कि नेतन्याहू अपनी कानूनी समस्याओं के कारण पद पर रहने के लायक नहीं हैं।

इसके बावजूद उन्होंने कहा कि कानून में ऐसा कोई प्रावधान नहीं है जो नेतन्याहू को प्रधानमंत्री बने रहने से रोकता हो और नवनिर्वाचित संसद में 13 दलों से परामर्श के बाद उन्हें लगता है कि नेतन्याहू अन्य किसी उम्मीदवार की तुलना में नयी सरकार बनाने के लिहाज से सर्वश्रेष्ठ पात्र हैं।

रिवलिन ने कहा, ‘‘मैंने उन्हें यह काम सौंपने का फैसला कर लिया है।’’

नेतन्याहू के पास अपने पर मुकदमे के दौरान गठबंधन बनाने का प्रयास करने के लिए छह सप्ताह तक का समय है।

उन्हें नेसेट में सर्वाधिक 52 सीटों का समर्थन प्राप्त है। लेकिन अभी उन्हें अब भी कुछ सीटों की जरूरत है क्योंकि बहुमत के लिए 61 सीटें जरूरी हैं।

ऐसे में नेतन्याहू अपने कुछ विरोधियों को लुभाने का प्रयास कर सकते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos