लाइव न्यूज़ :

राष्ट्रपति ने यशस्वी भारत के निर्माण के लिये भगवान राम के आदर्शो को जीवन में आत्मसात करने को कहा

By भाषा | Updated: April 20, 2021 20:07 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 20 अप्रैल राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने देशवासियों को रामनवमी की पूर्वसंध्या पर शुभकामनाएं दी और उनसे यशस्वी भारत के निर्माण के लिये भगवान राम के आदर्शो को अपने जीवन एवं कार्यो में आत्मसात करने को कहा ।

रामनवमी की पूर्व संध्या पर अपने संदेश में कोविंद ने कहा कि भगवान राम का जन्मदिवस देश में रामनवमी के रूप में काफी जोश के साथ मनाया जाता है ।

राष्ट्रपति ने कहा, ‘‘ न्याय और मानवीय सम्मान के लिये प्रयास करते हुए हम मर्यादा पुरूषोत्तम श्री राम के आदर्शो को काफी सहायक पाते हैं । ’’

उन्होंने कहा कि भगवान राम ने हमें सिखाया कि धार्मिक जीवन कैसे जीयें ।

राष्ट्रपति भवन के बयान के अनुसार, कोविंद ने कहा कि भगवान राम का सम्पूर्ण जीवन और धर्म, संयम व सच्चाई के बारे में उनकी शिक्षाएं हमें प्रेरित करती है ।

कोविंद ने कहा, ‘‘ इस अवसर पर हम यशस्वी भारत के निर्माण के लिये भगवान राम के आदर्शो को अपने जीवन एवं कार्यो में आत्मसात करने का संकल्प लें । ’’

उन्होंने कहा कि रामनवमी के इस शुभ अवसर पर मैं सभी देशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं देता हूं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टकमरे में आग, बिस्तर-सामान जलकर राख, 32 वर्षीय अंशु कुमार का शरीर झुलसा तक नहीं, तो फिर पति की मौत कैसे, पत्नी पर उठ रहे सवाल?

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

क्राइम अलर्टमौत का शॉर्टकट: सुनील की एक गलती और शॉर्टकट चक्कर में 9 की मौत, कुएं की दीवार से टकराई और 40 फुट नीचे?

बॉलीवुड चुस्कीVirat Kohli ने देखी 'Dhurandhar 2', बोले- ऐसी फिल्म आज तक नहीं देखी!

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?

भारत अधिक खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल