लाइव न्यूज़ :

डाक विभाग ने शिव भक्तों को उपलब्ध कराया गंगोत्री का गंगाजल

By भाषा | Updated: July 30, 2021 14:16 IST

Open in App

बरेली (उत्तर प्रदेश), 30 जुलाई कोरोना वायरस संक्रमण के कारण उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में कांवड़ यात्रा पर पाबंदी के चलते भारतीय डाक विभाग ने श्रद्धालुओं के लिए गंगोत्री का गंगाजल विभिन्न शहरों के प्रमुख डाकघरों में उपलब्ध कराया है।

वरिष्ठ पोस्टमास्टर पी. के. सिंह ने शुक्रवार को बताया कि कोविड-19 महामारी के मद्देनजर इस बार उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश में कांवड़ यात्रा पर रोक लगा दी गई है, लाखों श्रद्धालु इस बात को लेकर परेशान थे कि वे गंगाजल लेने हरिद्वार अथवा ऋषिकेश कैसे जाएंगे।

उन्होंने बताया कि भारतीय डाक विभाग ने श्रद्धालुओं की इस समस्या को हल करते हुए प्रदेश के विभिन्न शहरों में प्रमुख डाकघरों पर गंगोत्री का गंगाजल उपलब्ध कराया है।

उन्होंने बताया कि सावन की शुरुआत से अब तक बरेली डाकखाने से 350 बोतल गंगाजल बिक चुका है। प्रमुख डाकखाने से 190 और शहर के अन्य डाकघरों से करीब 160 बोतल गंगाजल बेचा जा चुका है उम्मीद है कि अगले सोमवार को गंगाजल की बिक्री और भी ज्यादा होगी।

महा डाकपाल संजय सिंह ने कहा कि कांवड़ यात्रा पर पाबंदी लगने से भगवान शिव के भक्त निराश न हों और वे अपने घर के नजदीकी डाकघर से गंगोत्री का पावन जल लेकर भगवान शिव का अभिषेक कर सकते हैं।

उन्होंने बताया कि डाक विभाग ने गंगाजल की 250 मिलीलीटर बोतल का दाम 30 रुपये रखा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह