लाइव न्यूज़ :

मौसम विभाग ने इन राज्यों में जताई भारी बारिश की संभावना, मछुआरों को समुद्र में न जाने की हिदायत

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: June 11, 2018 05:11 IST

दक्षिण पश्चिमी मानसून के उत्तर दिशा की ओर तेजी से बढ़ने के बीच बीते रविवार को देश के पश्चिमी तट पर भारी बारिश हुई वहीं मौसम विभाग ने मछुआरों को गहरे समु्द्र में नहीं जाने की सलाह दी है।

Open in App

नई दिल्ली, 11 जून। दक्षिण पश्चिमी मानसून के उत्तर दिशा की ओर तेजी से बढ़ने के बीच बीते रविवार को देश के पश्चिमी तट पर भारी बारिश हुई वहीं मौसम विभाग ने मछुआरों को गहरे समु्द्र में नहीं जाने की सलाह दी है। भारतीय मौसम विभाग के अनुसार तटीय कर्नाटक, गोवा और दक्षिणी कोंकण क्षेत्र में भारी बारिश हुयी। इसके अलावा नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, केरल, महाराष्ट्र में कुछ स्थानों पर बहुत भारी बारिश हुयी।

मौसम विभाग ने सोमवार के बारे में अपने पूर्वानुमान में कहा कि तटीय कर्नाटक, कोंकण, गोवा, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, ओडिशा और केरल में कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। इन राज्यों के अलावा पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार और झारखंड में छिटपुट स्थानों पर तेज हवाओं के साथ बिजली चमकने की संभावना जतायी गयी है।

बता दें कि केरल में रविवार को चार लोगों की मौत के साथ ही राज्य में पिछले दो दिनों में अब तक वर्षाजनित घटनाओं में 13 लोगों की जान जा चुकी है जबकि उत्तर भारत के कई हिस्सों में अधिकतम तापमान सामान्य के आसपास रहा। अधिकारियों के अनुसार केरल में ज्यादातर मौतें उफनती नदियों में लोगों के डूब जाने और पेड़ों के गिरने से उनके नीचे कुचलकर हुईं। आज तिरुवनंतपुरम , पठानमथिट्टा और अलप्पझुआ जिलों में चार लोगों की जान चली गयी। दक्षिण पश्चिम मानसून के आने पर केरल में भारी वर्षा हुई तथा इडुकी , कोझिकोड़ एवं कन्नूर जिलों में फसलों और संपत्तियों का भारी नुकसान हुआ। बेंगलुरु में वर्षा ने भारत के विरुद्ध अफगानिस्तान के पहले ऐतिहासिक टेस्ट से पहले उसके पहले प्रैक्टिस सत्र पर पानी फेर दिया। 

जबकि मुंबई में शनिवार को भारी बारिश के बाद रविवार को मॉनसून के कमजोर होने की खबर सामने आई है। मौसम विभाग द्वारा बीते दिन जारी किए गए मुंबई में भारी बारिश के अलर्ट को वापस ले लिया है। मौसम विभाग ने मुंबई में 12 जून तक भारी बारिश की संभावना जताते हुए अलर्ट जारी किया था।

टॅग्स :मानसूनमौसम
Open in App

संबंधित खबरें

भारतJammu and Kashmir: मार्च के महीने में जम्मू-कश्मीर में 43% बारिश की कमी, लगातार 7वीं बार सर्दियों के मौसम में सूखे का असर

कारोबारकश्मीर मौसमः ताजा बारिश और बर्फ से राहत, गुलमर्ग और सोनमर्ग में बर्फबारी से पर्यटक खुश, ईद के दिन बाजार में रौनक?

भारत8 मार्च 2020 के बाद 21 मार्च 2026?, पिछले 6 वर्षों में मार्च का सबसे ठंडा दिन दर्ज, दिल्ली-एनसीआर में कोहरा, वीडियो

कारोबार5 से 6 इंच ताजा बर्फ?, गुलमर्ग में बर्फबारी जारी, पर्यटक खुश और किसान खुशहाल?, ढलान, सड़क और छतों पर बर्फ की चादर

भारतदिल्ली, हरियाणा और नोएडा में 4 दिन में दूसरी बार भारी बारिश और अटल सुरंग पर ताजा हिमपात, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया