लाइव न्यूज़ :

ऑक्सीजन उत्पादन के लिये नाइट्रोजन संयंत्रों के रूपांतरण की संभावना तलाश की जा रही है: सरकार

By भाषा | Updated: May 3, 2021 17:32 IST

Open in App

नयी दिल्ली, तीन मई सरकार ने मंगलवार को कहा कि वह ऑक्सीजन उत्पादन के लिये नाइट्रोजन संयंत्रों के रूपांतरण की संभावना तलाश रही है।

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि 12 राज्यों में उपचाराधीन रोगियों की संख्या एक लाख से अधिक है जबकि सात राज्यों में मरीजों की तादाद 50 हजार से एक लाख और 17 राज्यों में 50 हजार से कम है।

मंत्रालय के अनुसार दिल्ली, गुजरात और महाराष्ट्र जैसे राज्यों में दैनिक मामलों में कमी के संकेत मिल रहे हैं, लेकिन विश्लेषण के लिहाज से यह बहुत शुरुआती रूझान हैं।

मंत्रालय ने कहा कि कोविड-19 के नए रोगियों के सामने आने और पुराने मरीजों के ठीक होने के बीच अंतर बढ़ना सकारात्मक संकेत है, लेकिन उपराचाधीन रोगियों के मामले में चुनौतियां बरकरार हैं।

मंत्रालय ने कहा कि एक सीटी स्कैन 300 से 400 छाती एक्स-रे के समान है। हल्के लक्षणों में इसकी जरूरत नहीं है। युवा आयु में बार बार स्कैन कराने से कैंसर का खतरा बढ़ सकता है।

मंत्रालय के अनुसार ऑक्सीजन का स्तर गिरना और अत्यधिक थकान इस बात के संकेत हैं कि घर में पृथकवास में रह रहे कोविड रोगी को अस्पताल में भर्ती कराए जाने की आवश्यकता है।

मंत्रालय ने कहा कि 12 राज्यों ने एक मई से 18 से 44 वर्ष के लोगों को कोविड-19 टीके लगाने शुरू कर दिये हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वइस युद्धविराम के आखिर मायने क्या हैं...?

भारतराहुल सांकृत्यायन: घुमक्कड़ी ने जिन्हें महापंडित बनाया 

पूजा पाठRashifal 09 April 2026: लग्जरी आइटम खरीदने में पैसा होगा खर्च, इन 4 राशिवालों के सितारे बुलंद

भारतAssembly elections 2026: केरल में 140, असम में 126 और पुडुचेरी में 30 सीट पर वोटिंग?, जानिए कब होंगे मतगणना

पूजा पाठPanchang 09 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतSummer Special Trains 2026: गर्मियों की छुट्टियों के लिए रेलवे चला रहा है स्पेशल ट्रेनें, जानें रूट और टाइमिंग

भारत21वीं सदी की विकास यात्राः आइए, मिलकर नारी शक्ति को सशक्त करें?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल