लाइव न्यूज़ :

सपा की सरकार बनने पर गरीबों का मुफ़्त इलाज होगा, तीन गुना होगी पेंशन : अखिलेश यादव

By भाषा | Updated: November 27, 2021 16:03 IST

Open in App

लखनऊ, 27 नवंबर उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर ग़रीबों का मुफ़्त इलाज करने तथा वृद्धा और विधवा पेंशन तीन गुना किए जाने का वादा करते हुये सपा प्रमुख और प्रदेश के पूर्व मुख्‍यमंत्री अखिलेश यादव ने शनिवार को कहा कि जनता अब भाजपा का सफ़ाया कर देगी।

सपा प्रमुख ने शनिवार को हरदोई के संडीला में महाराज सल्‍हीय अर्कवंशी के 15वें मूर्ति स्थापना दिवस पर आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर गरीबों, दलितों, पिछड़ों और किसानों के हक में कार्य होगा।

अखिलेश ने कहा कि “हम अभी कोई योजना नहीं बतायेंगे, क्योंकि भाजपा के लोग इसकी नक़ल कर लेंगे।” उन्होंने वृद्धा और विधवा पेंशन का नाम लिए बिना कहा ’’ हमारी माताओं और बहनों को अभी पांच सौ रुपये मिलते हैं लेकिन इस महंगाई में वह बहुत कम है, सरकार बनी तो तीन गुना रक़म दी जाएगी।”

उन्होंने कहा कि भाजपा के लोगों ने लाखों नौकरी देने का वादा किया और कितनी नौकरी दी आप सब जानते हैं। उन्होंने कहा बिजली इसलिए महँगी हो गई क्यूँकि बिजली उत्पादन का कोई कारख़ाना नहीं खुला। उन्होंने भाजपा पर अपनी सरकार में किए गए कार्यों की नक़ल का आरोप लगाया।

यादव ने कहा “समाजवादी पार्टी सभी रंगों को जोड़ कर गुलदस्ता बना रही है तो एक रंग वाली भाजपा परेशान हो गई है।” उन्होंने दावा किया कि इस बार उत्तर प्रदेश से भाजपा का सफ़ाया होने जा रहा है।

भाजपा के सहयोगी रह चुके सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने अपने संबोधन में आई हुई भीड़ का आह्वान करते हुए कहा कि अखिलेश यादव के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश की सरकार बनाओ घरेलू बिजली बिल माफ करा दी जाएगी।

आगामी विधानसभा चुनाव में सपा के साथ गठबंधन कर चुके राजभर ने कहा कि दुनिया में अगर कहीं झूठ बोलने वाले नेता मिलेंगे तो भाजपा में मिलेंगे।

पिछले विधानसभा चुनाव में भाजपा के साथ गठबंधन करने वाले राजभर ने कहा कि उप चुनावों में भाजपा हार गई तो पेट्रोल- डीज़ल का दाम कम हो गया और इस बार उत्तर प्रदेश में भाजपा को हरा दीजिए तो पेट्रोल- डीज़ल का दाम आधा हो जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह