लाइव न्यूज़ :

बच्चों को उठक-बैठक कराने वाले पुलिसकर्मी को फील्ड ड्यूटी से हटाया गया

By भाषा | Updated: June 23, 2021 00:02 IST

Open in App

भोपाल, 22 जून कोरोना वायरस संक्रमण के कारण लागू लॉकडाउन का उल्लंघन कर भोपाल के बड़े तालाब में नहा रहे बच्चों को उठक-बैठक करने पर विवश करने वाले एक पुलिसकर्मी को मंगलवार को फील्ड ड्यूटी से हटा दिया गया।

भोपाल नगर निगम (बीएमसी) के एक गोताखोर ने रविवार को लॉकडाउन का उल्लंघन कर बड़े तालाब के गहरे पानी में नहाते हुए बच्चों के एक समूह को पकड़ा था। इस घटना का वीडियो वायरल हो गया जिसमें डायल-100 वाहन से जुड़ा एक पुलिसकर्मी भी इन बच्चों से पूछताछ करते और रजिस्टर में उनका विवरण दर्ज करते हुए दिखाई दे रहा है।

वीडियो में बीएमसी का गोताखोर यह कहता सुनाई दे रहा है कि सबक सिखाने के लिए इन बच्चों को उठक बैठक करने के लिए मजबूर किया जाएगा और उसके बाद ही इन्हें घर जाने दिया जाएगा। क्योंकि बच्चों ने लॉकडाउन का उल्लंघन किया है और यदि गहरे पानी में नहाने के दौरान कोई अनहोनी हो जाती है तो इनके माता पिता का क्या हाल होगा।

जैसे ही इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने बच्चों से उठक-बैठक कराने वाले सहायक पुलिस उप निरीक्षक को लाइन अटैच कर दिया।

भोपाल के उप महानिरीक्षक (डीआईजी) इरशाद वली ने कहा कि बच्चों को उठक-बैठक कराने वाले सहायक उप निरीक्षक को लाइन अटैच किया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू