लाइव न्यूज़ :

मोटरसाइकिल चोरी कर भार रहे चोरों को पुलिस ने फिल्मी अंदाज में दबोचा

By भाषा | Updated: June 25, 2021 23:37 IST

Open in App

मथुरा, 25 जून उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में पुलिस ने शुक्रवार को दिनदहाड़े मोटरसाइकिल चोरी कर भाग रहे कथित चोरों को फिल्मी अंदाज में पीछा करते हुए लाठी का प्रहार कर गिरा दिया और एक कथित चोर को पकड़ लिया जबकि भाग रहे दूसरे चोर को वहां मौजूद लोगों ने पकड़कर पुलिस को सौंप दिया।

पुलिस व प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक यह मामला गोवर्धन कस्बे का। जहां बाइक चोरी कर भाग रहे दो चोरों को पुलिस ने पीछा करते हुए पकड़ लिया। एक आरोपी मौके से जतीपुरा मार्ग स्थित आबादी क्षेत्र की ओर भागने लगा, जिसे स्थानीय लोगों ने पकड़ लिया और पिटाई करने के बाद पुलिस के हवाले कर दिया।

गोर्वध थाना के थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार ने बताया कि दोपहर करीब 12 बजे दो युवक दानघाटी मंदिर के निकट गोवर्धन प्लाजा के सामने खड़ी बाइक को चोरी कर भागने लगे। वहां मौजूद चेतक पुलिस ने उन्हें बाइक चोरी करते देख लिया और उनका पीछा किया। पुलिस को देख आरोपी युवक जतीपुरा मार्ग स्थित ठाकुरान मोहल्ला की तरफ भागने लगे।

प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि पुलिसकर्मी ने फिल्मी अंदाज में लाठी फेंक कर मारी, जो बाइक के पहिए में लगी और आरोपी बाइक सहित गिर गए। एक आरोपी को पुलिसकर्मियों ने पकड़ लिया, जबकि दूसरे को गली में स्थानीय लोगों ने पकड़ लिया। इसके बाद पुलिस आरोपियों सहित चोरी की गई बाइक थाने ले गई।

पकड़े गए आरोपी पड़ोसी राज्य राजस्थान के निवासी बताए गए हैं। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीVirat Kohli ने देखी 'Dhurandhar 2', बोले- ऐसी फिल्म आज तक नहीं देखी!

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?

पूजा पाठSurya Gochar 2026: अप्रैल 14 से बदलेगा इन 5 राशियों का भाग्य, मान-सम्मान में वृद्धि, सरकारी नौकरी और पदोन्नति के योग

ज़रा हटके14 अप्रैल को 87 बंदियों की होगी समय पूर्व रिहाई, 7 को मिलेगी सजा में छूट, मप्र गृह विभाग का बड़ा निर्णय

क्राइम अलर्टकश्मीर पुलिस को कामयाबी, 16 साल से टेरर नेटवर्क चला रहे 2 पाकिस्तानी सहित 5 अरेस्ट, श्रीनगर के रहने वाले नकीब भट, आदिल राशिद और गुलाम मोहम्मद खिलाते थे खाना?

भारत अधिक खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल