लाइव न्यूज़ :

महिला यात्री की तबीयत बिगड़ने पर आनन-फानन उतारा गया विमान, जांच में निकली ‘एसिडिटी’ की समस्या

By भाषा | Updated: November 23, 2021 17:18 IST

Open in App

इंदौर (मप्र), 23 नवंबर हवाई यात्रा के दौरान 25 वर्षीय एक महिला यात्री द्वारा सोमवार रात सीने में दर्द की शिकायत किए जाने पर एक निजी एयरलाइन के दिल्ली से बेंगलुरू जा रहे विमान का रास्ता बदला गया और चिकित्सकीय आपात स्थिति के चलते इसे इंदौर के देवी अहिल्याबाई होलकर अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर उतारा गया।

हालांकि, महिला को जब नजदीकी अस्पताल ले जाया गया तो डॉक्टरों की जांच से पता चला कि उसे गैस और ‘एसिडिटी’ की मामूली समस्या थी।

स्थानीय हवाईअड्डे के प्रभारी निदेशक प्रबोध शर्मा ने मंगलवार को कहा, "विस्तारा एयरलाइन की उड़ान संख्या यूके-807 में सवार 25 वर्षीय महिला यात्री ने सोमवार रात बीच सफर में सीने में दर्द और सांस लेने में दिक्कत की शिकायत की।’’

उन्होंने बताया कि चिकित्सकीय आपात स्थिति के चलते दिल्ली-बेंगलुरू उड़ान को इंदौर की ओर मोड़ते हुए स्थानीय हवाईअड्डे पर सोमवार रात लगभग 10 बजे उतारा गया।

शर्मा ने कहा कि हवाईअड्डे पर पहले से तैयार एम्बुलेंस के जरिये महिला यात्री को तुरंत बांठिया अस्पताल भेजा गया और इसके बाद दिल्ली-बेंगलुरू उड़ान अन्य यात्रियों के साथ सोमवार रात 11:07 बजे गंतव्य के लिए रवाना हो गई।

अस्पताल के संचालक डॉ. सुनील बांठिया ने कहा, "हमने महिला यात्री की ईसीजी जांच और अन्य नियमित स्वास्थ्य परीक्षण किए। इन सभी जांचों के नतीजे सामान्य पाए गए।’’

उन्होंने कहा,, ‘‘महिला को गैस और एसिडिटी की मामूली समस्या थी। दवाएं दिए जाने के बाद उसकी यह समस्या दूर हो गई।’’

बांठिया ने बताया कि उनके अस्पताल ने महिला को मंगलवार को इस सिफारिश के साथ छुट्टी दे दी कि वह हवाई यात्रा करने के लिए वह पूरी तरह स्वस्थ है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

क्रिकेट24 गेंद में 50 रन?, सुरेश रैना के बाद दूसरे स्थान पर बटलर, 6 ओवर के भीतर 5 छक्के उड़ाए?

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

भारत अधिक खबरें

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!