लाइव न्यूज़ :

पायलट ने विमान में भोजपुरी में किया यात्रियों का स्वागत, सोशल मीडिया पर मिली तारीफ

By भाषा | Updated: October 29, 2021 22:25 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 29 अक्टूबर पटना से राष्ट्रीय राजधानी के लिए उड़ान भरने से पहले, इंडिगो एयरलाइंस के पायलट सिद्धार्थ कुमार ने बृहस्पतिवार को अपनी मूल भाषा भोजपुरी में यात्रियों का स्वागत व अभिवादन किया।

एक यात्री द्वारा शूट किया गया स्वागत उद्घोषणा का यह वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया गया और इसके कुछ ही देर बाद हजारों लोगों ने इस वीडियो को पसंद किया और अपनी टिप्पणियां भी दीं।

भोजपुरी भाषा अधिकतर बिहार, उत्तर प्रदेश और झारखंड में बोली जाती है।

वीडियो के बारे में कुमार ने कहा कि उन्हें इसकी जानकारी नहीं थी कि उद्घोषणा को एक यात्री द्वारा रिकॉर्ड किया गया है।

उन्होंने शुक्रवार को ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, “मैं भाषाई संस्कृति (भोजपुरी) का हिस्सा हूं और मेरा मानना है कि संचार (लोगों से) जुड़ने के लिए होना चाहिए। इंडिगो एक शानदार और भविष्यवादी संगठन है और यह रचनात्मक प्रयोग को प्रोत्साहित करता है।”

कुमार देश की सबसे बड़ी एयरलाइंस कंपनी इंडिगो के साथ पिछले साढ़े चार सालों से काम कर रहे हैं।

पायलट की उद्घोषणा के वीडियो के बारे में पूछे जाने पर, इंडिगो के एक प्रवक्ता ने कहा कि यह मूल रूप से क्षेत्रीय मार्गों पर घोषणाओं के माध्यम से क्षेत्रीय भाषाओं में ग्राहकों तक पहुंचने के लिए एयरलाइन की नई पहल है।

हाल के महीनों में, क्षेत्रीय हवाई संपर्क का विस्तार हो रहा है, इंडिगो सहित एयरलाइनों ने नए मार्ग शुरू किए हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

क्रिकेट2015 में 5, 2024 में 4 और 2026 में लगातार 3 जीत से शुरुआत?, आईपीएल सीजन में तीसरी बार आरआर ने किया आगाज?

पूजा पाठPanchang 08 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र