लाइव न्यूज़ :

पटाखों की बिक्री, इस्तेमाल पर दिल्ली सरकार के पूर्ण प्रतिबंध के खिलाफ याचिका पर 13 दिसंबर को होगी सुनवाई

By भाषा | Updated: October 28, 2021 14:55 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 28 अक्टूबर दिल्ली उच्च न्यायालय ने बृहस्पतिवार को कहा कि वह दीपावली के दौरान राष्ट्रीय राजधानी में पटाखों की बिक्री, भंडारण और इस्तेमाल पर पूर्ण प्रतिबंध के खिलाफ दायर याचिका पर दिसंबर में सुनवाई करेगा।

मुख्य न्यायाधीश डी एन पटेल और न्यायमूर्ति ज्योति सिंह की पीठ ने मामले को 13 दिसंबर के लिए सूचीबद्ध कर दिया क्योंकि याचिकाकर्ता के मुख्य वकील आज उपलब्ध नहीं थे।

उच्च न्यायालय ने जब कहा कि प्रदूषण पर अंकुश लगाने के लिए देशभर में पटाखों के निर्माण और बिक्री पर प्रतिबंध से संबंधित ऐसा ही मामला उच्चतम न्यायालय के समक्ष भी लंबित है, तो दिल्ली सरकार के वकील ने कहा कि शीर्ष अदालत में इसे बृहस्पतिवार को ही सूचीबद्ध किया गया।

उच्च न्यायालय दो व्यक्तियों-राहुल सांवरिया और तनवीर द्वारा दायर याचिका पर सुनवाई कर रहा था जिन्होंने दावा किया है कि दिल्ली सरकार का पूर्ण प्रतिबंध लगाने का निर्णय अनुचित है क्योंकि शीर्ष अदालत ने राष्ट्रीय राजधानी में कभी भी पटाखों की बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध का आदेश नहीं दिया है।

याचिकाकर्ताओं ने कहा कि वे 15 सितंबर के उस आदेश में संशोधन चाहते हैं जिसमें प्रदूषण संबंधी चिंताओं के कारण दीपावली के त्योहार के दौरान सभी प्रकार के पटाखों के भंडारण, बिक्री और इस्तेमाल पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया गया था।

याचिका में तर्क दिया गया है कि प्रतिबंध मनमाना, अनुचित और आवश्यकता से अधिक उठाया गया कदम है।

इसमें दावा किया गया है कि दिल्ली में प्रदूषण वाहनों, जैव ईंधन जलाने आदि के कारण है और दीपावली के त्योहार से डेढ़ महीने पहले पटाखों पर पूर्ण प्रतिबंध ने लाखों लोगों की भावनाओं को आहत किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

क्रिकेट3 मैच, 22 रन, 2 चौके, 1 छक्का और 19 गेंद?, टी20 विश्व कप में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले संजू सैमसन क्यों आईपीएल में हो रहे फेल?, सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारत अधिक खबरें

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा