लाइव न्यूज़ :

आत्महत्या का प्रयास करने वालों को बचाने वाले व्यक्ति ने सोनू सूद के नाम पर की एम्बुलेंस की शुरुआत

By भाषा | Updated: January 19, 2021 19:18 IST

Open in App

हैदराबाद, 19 जनवरी अभिनेता सोनू सूद से प्रेरित होकर यहां एक नेकदिल व्यक्ति ने मंगलवार को ‘सोनू सूद एम्बुलेंस सेवा’ की शुरुआत की।

इस सेवा की शुरुआत करने वाले व्यक्ति का नाम शिवा है और वह एक तैराक हैं।

शिवा के अनुसार उन्होंने हुसैन सागर झील में डूब कर आत्महत्या करने का प्रयास करने वाले सौ से अधिक लोगों की जिंदगी बचाई है।

उनके इस निस्वार्थ कार्य को देखते हुए लोगों ने उन्हें दान देना शुरू कर दिया।

शिवा ने एक एम्बुलेंस खरीदी है और उसका नाम सोनू सूद के नाम पर रखा है।

शिवा ने कहा, “लोगों ने मुझे और मेरे परिवार को दान दिया। लेकिन मैंने उस राशि का इस्तेमाल एम्बुलेंस खरीदने के लिए किया। सोनू सूद के अच्छे काम से प्रेरित होकर मैंने एम्बुलेंस का नामकरण उनके नाम पर किया।”

सूद ने एम्बुलेंस सेवा का उद्घाटन किया और शिवा के इस प्रयास की सराहना की।

सूद ने संवाददाताओं से कहा, “मुझे गर्व है कि मैं इस एम्बुलेंस का उद्घाटन करने आया हूं। शिवा को धन्यवाद। मैंने उनके बारे में बहुत सुना है कि वह लोगों की जान बचाने का काम कर रहे हैं। हमारे समाज को शिवा जैसे लोगों की जरूरत है ताकि सभी लोग आगे आकर दूसरों की सहायता कर सकें।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 08 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठVaisakhi 2026: बैसाखी के दिन का महत्व बताते 5 रोचक तथ्य, सिर्फ फसलों का त्योहार नहीं बल्कि इतिहास है खास; जानें

पूजा पाठRashifal 08 April 2026: आज धन संचय करने में सफल होंगे तुला राशि के लोग, जानें अपनी राशि का फल

विश्वजो खुद को नायक कहता है, खलनायक से भी अधिक भयावह लगता है!

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू