लाइव न्यूज़ :

नाइजीरिया से पिंपरी-चिंचवड लौटा शख्स और उसके संपर्क में आए दो लोग कोविड से संक्रमित

By भाषा | Updated: December 2, 2021 22:56 IST

Open in App

पुणे, दो दिसंबर नाइजीरिया से हाल में महाराष्ट्र के पिंपरी-चिंचवड पहुंचा एक शख्स कोविड-19 से संक्रमित पाया गया है। उसके संपर्क में आने से दो अन्य भी संक्रमित हो गए हैं।

एक स्वास्थ्य अधिकारी ने बृहस्पतिवार को बताया कि तीनों संक्रमितों के नमूनों को जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए भेजा गया है ताकि यह पता चल सके कि वे वायरस के नए स्वरूप ‘ओमीक्रोन’ से संक्रमित हैं या नहीं। यह स्वरूप सबसे पहले अफ्रीका में सामने आया था।

पिंपरी-चिंचवड महानगरपालिका के चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि यह शख्स 25 नवंबर को पिंपरी-चिंचवड लौटा था। उन्होंने बताया कि नाइजीरिया से लौटने के बाद उसकी जांच कराई गई और बृहस्पतिवार को आई रिपोर्ट में वह कोविड-19 से संक्रमित पाया गया।

उन्होंने बताया कि उसके संपर्कों का पता लगाने पर दो अन्य भी संक्रमित पाए गए हैं। अधिकारी के मुताबिक, नाइजीरिया से लौटे कुल तीन लोग और उनके संपर्क में आए तीन अन्य एक हफ्ते में कोविड-19 से संक्रमित पाए गए हैं।

अधिकारी ने बताया कि उन सभी को संस्थागत पृथक-वास में भेजा गया है जबकि उनके संपर्क में आए लोगों को घर में पृथक किया गया है।

इस बीच पुणे महानगरपालिका के एक अधिकारी ने बताया कि नगर निकाय ने फैसला किया है कि एक नवंबर के बाद से वायरस के ‘ओमीक्रोन’ स्वरूप से प्रभावित देशों से पुणे आए यात्रियों की आरटी-पीसीआर पद्धति से जांच कराई जाएगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस

क्राइम अलर्टजमीन विवाद और कई बार जेल, भू-माफिया गंगदयाल यादव, बेटा समेत 4 अरेस्ट?, पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी के काफी करीबी?

भारत अधिक खबरें

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!

भारतKashmir Tourism: कश्मीर में होमस्टे का बढ़ता चलन टूरिज्म में जान डाल रहा

भारतIran-US ceasefire: इरान और अमेरिका के बीच सीजफायर, कश्मीर और लद्दाख में लोग मना रहे जश्न; नेताओं ने दी प्रतिक्रिया