लाइव न्यूज़ :

फर्जी दस्तावेजों के माध्यम से हथियार एवं कारतूस खरीदने वाला गिरफ्तार

By भाषा | Updated: February 28, 2021 00:44 IST

Open in App

लखनऊ, 27 फरवरी उत्तर प्रदेश आतंकवाद निरोधक दस्ते ने शनिवार को एक ऐसे व्यक्ति को गिरफ्तार किया जिसके खिलाफ फर्जी दस्तावेजों एवं लाइसेंसों का इस्तेमाल कर हथियार और कारतूस खरीदने का आरोप है । एटीएस ने यह जानकारी दी ।

उत्तर प्रदेश आतंकवाद निरोधक दस्ते (एटीएस) की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है कि 50 हजार रूपये के इनामी बदमाश राजकिशोर राय को शनिवार को झारखण्ड में देवघर से गिरफ्तार किया गया । बयान में कहा गया है कि वह उत्तर प्रदेश के हापुड जिले का रहने वाला है और वर्तमान में बिहार के मुंगेर में रह रहा था ।

गिरफ्तार आरोपी राजकिशोर राय लखनऊ के एटीएस थाने में वांछित था और जांच में पता चला था कि जनपद-कानपुर नगर के कुछ ‘गन हाउस’ से फर्जी दस्तावेजों एवं शस्त्र लाइसेंसों के आधार पर हथियारों एवं कारतूसों की बिक्री की गयी है ।

आरोपी ने अन्य व्यक्तियों के नाम व पते से बनवाए गए शस्त्र लाइसेंसों पर कुल चार राइफल तथा 10 कारतूस पूर्वांचल गन हाउस एवं एके नियोगी एंड कंपनी जैसी दुकानों से खरीदे थे ।

बयान में कहा गया कि मामला पंजीकृत होने के बाद से ही पुलिस को राजकिशोर की तलाश थी और शनिवार को उसे देवघर में गिरफ्तार किया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह