लाइव न्यूज़ :

अस्पताल परिसर में थूकने पर व्यक्ति को जिलाधिकारी ने सफाई करने के लिए कहा

By भाषा | Updated: September 15, 2021 00:23 IST

Open in App

डिंडोरी (मप्र),14 सितंबर मध्य प्रदेश के डिंडोरी जिला में मंगलवार को एक सरकारी अस्पताल के पार्किंग क्षेत्र में एक व्यक्ति को थूकते हुए पाए जाने पर जिलाधिकारी ने उसे फर्श साफ करने का निर्देश दिया।

इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ जिसके बाद कुछ लोगों ने जिलाधिकारी की कार्रवाई का समर्थन किया तो कुछ ने आलोचना भी की है। जिलाधिकारी रत्नाकर झा ने बताया कि दोपहर दो बजे के आसपास वह जिला अस्पताल गए थे क्योंकि दिल्ली से एक दल अस्पताल में सफाई और सुविधाओं में बेहतरी के लिए निरीक्षण करने आने वाला था।

झा ने कहा कि जैसे ही वह अस्पताल पहुंचे, उन्होंने देखा कि एक व्यक्ति वाहन से आने के बाद अस्पताल के गेट के सामने पार्किंग क्षेत्र में थूकने लगा। जिलाधिकारी ने कहा कि इस पर उन्होंने नाराजगी व्यक्त की और उस व्यक्ति को अस्पताल परिसर में गंदगी न फैलाने की हिदायत दी।

इस बीच, स्वास्थ्य अधिकारियों ने थूकने वाले व्यक्ति शुभम झारिया को कारण बताओ नोटिस जारी किया और उससे स्पष्टीकरण मांगा है।

घटना के वीडियो में जिलाधिकारी उस व्यक्ति से उसका नाम पूछते हुए और फिर उसे गंदगी साफ करने के लिए कहते दिखे। जिलाधिकारी द्वारा दो बार सफाई करने के लिए कहने के बाद वह व्यक्ति अपने हाथ से फर्श की सफाई करता दिखा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos