लाइव न्यूज़ :

मारपीट में घायल हुए व्यक्ति की मौत, परिजन ने किया हंगामा

By भाषा | Updated: July 24, 2021 13:08 IST

Open in App

नोएडा (उप्र), 24जुलाई थाना जेवर क्षेत्र के मेहंदीपुर गांव में 21 जुलाई की रात दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में गंभीर रूप से घायल एक व्यक्ति की उपचार के दौरान शुक्रवार रात को मौत हो गई।

जेवर थाने के प्रभारी निरीक्षक उमेश बहादुर सिंह ने बताया कि मेहंदीपुर गांव के रहने वाले कमरुद्दीन तथा बहादुर, इकलाख आदि बकरीद के दिन बैठकर बातचीत कर रहे थे, तभी किसी बात को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हो गया और इकलाख, बहादुर आदि ने कमरुद्दीन के साथ जमकर मारपीट की।

उन्होंने बताया कि कमरुद्दीन को अत्यंत गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उपचार के दौरान बीती रात उसकी मौत हो गई। थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस ने पोस्टमार्टम करा कर शव परिजन के सुपुर्द कर दिया।

इस घटना से आक्रोशित मृतक के परिजन ने आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस के प्रति अपनी नाराजगी व्यक्त की, तथा जमकर नारेबाजी की। मौके पर पहुंची पुलिस के अधिकारियों ने लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों