लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 की जांच कराने जा रहे व्यक्ति ने कहा, "पुलिस ने मुझे घसीटा, कपड़े फाड़े"

By भाषा | Updated: April 26, 2021 19:27 IST

Open in App

इंदौर (मध्यप्रदेश), 26 अप्रैल सोशल मीडिया पर वीडियो डालकर यहां 44 वर्षीय व्यक्ति ने सोमवार को आरोप लगाया कि पुलिस कर्मियों ने उसके साथ बदसलूकी करते हुए उसके कपड़े फाड़ दिए, जब वह कोविड-19 की जांच कराने जा रहा था।

इस वीडियो में लोकनाथ गौतम (44) के रूप में अपना परिचय देते हुए इस व्यक्ति ने कहा, "मैं कोविड-19 की जांच के लिए ऑटो रिक्शा से एक निजी प्रयोगशाला जा रहा था। चोइथराम चौराहे पर कुछ पुलिस कर्मियों ने ऑटो रिक्शा को रोककर इसके चालक को बेरहमी से पीटा और मुझे भी इस वाहन से घसीटकर बाहर निकाला जिससे मेरी टी-शर्ट फट गई।"

उन्होंने कहा, "हमने पुलिस कर्मियों को बताया कि मैं कोविड-19 की जांच कराने जा रहा हूं। लेकिन वे हमारी बात सुनने को राजी नहीं थे।"

गौतम ने कहा, "मैं और ऑटो रिक्शा चालक पुलिस की ज्यादती के शिकार हुए हैं। हमें न्याय मिलना चाहिए।"

वीडियो में इस व्यक्ति की टी-शर्ट फटी नजर आ रही है, जबकि ऑटो रिक्शा चालक के हाथ पर खरोंच के निशान दिखाई दे रहे हैं।

उधर, राजेंद्र नगर पुलिस थाने की प्रभारी अमृता सोलंकी ने बताया कि उन्हें वायरल वीडियो की जानकारी मिली है। लेकिन गौतम की ओर से उन्हें पुलिस कर्मियों की ज्यादती की कथित घटना को लेकर कोई औपचारिक शिकायत अब तक नहीं मिली है।

उन्होंने कहा, "शिकायत मिलने पर हम इसकी जांच करेंगे और कथित घटना में पुलिस कर्मियों की भूमिका पाए जाने पर उनके खिलाफ उचित कदम उठाएंगे।"

गौरतलब है कि इंदौर, सूबे में कोविड-19 से सबसे ज्यादा प्रभावित जिला है जहां महामारी की रोकथाम के लिए प्रशासन ने 30 अप्रैल तक "जनता कर्फ्यू" (आंशिक लॉकडाउन) लागू किया है। इसके तहत आम लोगों से कहा गया है कि वे बेहद जरूरी काम होने पर ही घर से निकलें।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत अधिक खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है