लाइव न्यूज़ :

डार्क वेब के जरिए बिटक्वाइन से मादक पदार्थ का धंधा करने के आरोपी व्यक्ति को जमानत नहीं मिली

By भाषा | Updated: February 2, 2021 18:26 IST

Open in App

मुम्बई, दो फरवरी मुम्बई की एक एनडीपीएस अदालत ने बिटक्वाइन से डार्क वेबसाइट (ऐसी वेबसाइट जहां लोग अपनी पहचान छिपाकर अपना धंधा करते हैं) के जरिए मादक पदार्थों की खरीद-बिक्री करने के आरोपी 20 वर्षीय एक व्यक्ति को जमानत देने से इनकार कर दिया।

विशेष न्यायाधीश बी वी वाघ ने सोमवार को अपने आदेश में कहा कि प्रतिबंधित सामग्री की तस्करी समाज के लिए खतरनाक है।

इस आदेश की विस्तृत प्रति मंगलवार को उपलब्ध हुई।

अभियोजन पक्ष ने कहा कि सलीम को पहले से गिरफ्तार किये गये दो अन्य व्यक्तियों से पूछताछ में मिली जानकारी के आधार पर स्वपाक नियंत्रण ब्यूरो (एनसीबी) ने 27 नवंबर को पकड़ा था।

एनसीबी के अनुसार डार्क वेब और बिटक्वाइन के जरिए भुगतान का तरीका जानने वाला सलीम मादक पदार्थ के धंधे में चेन डिस्ट्रीब्यूटर और फाइनेंसर है।

हालांकि सलीम के वकील ने अदालत से कहा कि उनके मुवक्किल को गलत तरीके से फंसाया गया है और मादक पदार्थों के वास्ते पैसे जुटाने और उसकी तस्करी करने में उसकी संलिप्तता को दर्शाने के लिए कोई खास ठोस सबूत नहीं है।

अदालत ने उसके सामने रखे गये सबूतों पर गौर करने के बाद कहा कि आवेदक को अन्य आरोपियों के साथ अवैध मादक पदार्थ की तस्करी तथा डार्क वेबसाइट के माध्यम से उसकी खरीद-बिक्री एवं बिट क्वाइन में भुगतान को लेकर अभियोजित किया जा रहा है , ऐसे में इस अपराध में उसकी संलिप्तता का संकेत मिलता है, इससे उसकी जमानत अर्जी खारिज की जाती है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों