मिजोरम में कोविड-19 जागरुकता अभियान की अवधि 31 दिसंबर तक बढ़ाई गई

By भाषा | Updated: November 13, 2021 18:50 IST2021-11-13T18:50:36+5:302021-11-13T18:50:36+5:30

The period of Kovid-19 awareness campaign in Mizoram extended till December 31 | मिजोरम में कोविड-19 जागरुकता अभियान की अवधि 31 दिसंबर तक बढ़ाई गई

मिजोरम में कोविड-19 जागरुकता अभियान की अवधि 31 दिसंबर तक बढ़ाई गई

आइजोल, 13 नवंबर मिजोरम में कोविड-19 को लेकर एक राज्य स्तरीय विशेषज्ञ समिति ने कहा है कि मास्क पहनने को लेकर चलाए गए अभियान के सकारात्मक परिणाम सामने आए हैं। अभियान का असर यह रहा कि लोगों ने महामारी से बचने के लिये जरूरी स्वास्थ्य नियमों को फिर से अपना लिया। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।

संक्रमण दर में वृद्धि के बीच लोगों को मास्क पहनने तथा साफ-सफाई रखने के प्रति जागरुक करने के लिये अभियान 11 अक्टूबर को शुरू किया गया था।

अधिकारी ने यह भी बताया कि स्वास्थ्य मंत्री डॉ. आर ललथंगलियाना ने शुक्रवार को विशेषज्ञ समिति के सदस्यों के साथ बैठक कर स्थिति का आकलन किया, जिसके बाद यह निर्णय लिया गया कि अभियान को 31 दिसंबर तक बढ़ाया जाए।

अधिकारी के अनुसार, समिति ने बैठक के दौरान मंत्री से कहा कि मिजोरम में कोविड मामलों में गिरावट दर्ज होने के बावजूद, लापरवाही नहीं बरती जा सकती।

समिति ने यह सुझाव भी दिया कि अंतिम संस्कार और गिरजाघर सेवाओं में सामूहिक गायन पर प्रतिबंध फिलहाल जारी रहना चाहिए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: The period of Kovid-19 awareness campaign in Mizoram extended till December 31

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे