लाइव न्यूज़ :

देश में वायरस के मामले दोगुना होने की अवधि 504.4 दिन से घटकर 202.3 दिन हुई

By भाषा | Updated: March 23, 2021 14:22 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 23 मार्च भारत में कोविड-19 के मामले दोगुना होने की अवधि एक मार्च को 504.4 दिन थी, जो 23 मार्च को घट कर 202.3 दिन हो गई।

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने मंगलवार को बताया कि छह राज्यों में रोजाना सामने आने वाले वायरस के नए मामलों में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। नए मामलों में से 80.90 प्रतिशत मामले इन्हीं छह राज्यों से हैं।

इस बीच, 22 मार्च को एक दिन में सर्वाधिक 32.53 लाख से अधिक लोगों को कोविड-19 रोधी टीके लगाए गए, जिसके साथ ही देश में अभी तक 4.8 करोड़ से अधिक लोगों को टीके लग चुके हैं।

आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 40,715 नए मामले सामने आए, जिनमें से 80.90 प्रतिशत मामले महाराष्ट्र, पंजाब, कर्नाटक, गुजरात, छत्तीसगढ़ और तमिलनाडु से थे।

इन राज्यों में से महाराष्ट्र में सबसे अधिक 24,645 (60.53 प्रतिशत) नए मामले सामने आए। पंजाब में 2,299 और गुजरात में 1,640 नए मामले सामने आए।

मंत्रालय ने बताया कि महाराष्ट्र, गुजरात, पंजाब, मध्य प्रदेश, दिल्ली, तमिलनाडु, छत्तीसगढ़, कर्नाटक, हरियाणा और राजस्थान ऐसे राज्य हैं, जहां रोजना सामने आने वाले कोविड-19 के नए मामलों में बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

मंत्रालय ने रेखांकित किया कि भारत में लगातार उपचाराधीन मरीजों की संख्या में भी बढ़ोतरी हो रही है, जो कि मध्य फरवरी में अपने सबसे निचले स्तर पर थी।

आंकड़ों के अनुसार, देश में अभी 3,45,377 लोगों का कोरोना वायरस संक्रमण का इलाज चल रहा है, पिछले 24 घंटे में इनमें 10,731 मामलों का इजाफा हुआ है।

इनमें से 75.15 प्रतिशत उपचाराधीन मरीज महारष्ट्र, केरल और पंजाब के हैं।

आंकड़ों के अनुसार, देश में एक मार्च को वायरस के मामले दोगुना होने का समय 504.4 दिन था, जो कि 23 मार्च को घटकर 202.3 दिन हो गया।

आंकड़ों के अनुसार, मंगलवार सुबह सात बजे देश में कुल 4,84,94,594 लोगों को कोविड-19 रोधी टीके लगाए जा चुके थे। इनमें से 4,06,31,153 लोगों को टीके की पहली खुराक दी गई है।

टीका लगवाने वाले 4,84,94,594 लोगों में से 78,59,579 स्वास्थ्य कर्मियों को पहली खुराक और 49,59,964 स्वास्थ्य कर्मियों को दूसरी खुराक दी गई है। वहीं अग्रिम मोर्च पर तैनात 82,42,127 कर्मियों को टीके की पहली खुराक और 29,03,477 कर्मियों को दूसरी खुराक दी गई है। किसी बीमारी से ग्रसित 45 साल से अधिक और 60 वर्ष तक आयु के 42,98,310 लोगों को टीके की पहली खुराक दी गई है, वहीं 60 से अधिक आयु के 2,02,31,137 वरिष्ठ नागरिकों को टीके की पहली खुराक दी गई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत अधिक खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है