लाइव न्यूज़ :

उप्र में सपा सरकार के समय अपराध का इत्र खूब महकता था : शर्मा

By भाषा | Updated: November 10, 2021 23:02 IST

Open in App

आगरा, 10 नवंबर उत्तर प्रदेश की पूर्ववर्ती सपा सरकार पर हमला बोलते हुये प्रदेश के उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ने कहा कि राज्य में जब समाजवादी पार्टी की सरकार थी तब अपराध का इत्र खूब महकता था और अब यहां की जनता को अपराध वाला इत्र नहीं चाहिये ।

आगरा में संवादाताओं को संबोधित करते हुये शर्मा ने कहा कि जनता भ्रष्टाचार और भय फैलाने वाले इत्र अब पसंद नहीं कर रही है।

शर्मा ने कहा, ‘‘जब तक समाजवादी पार्टी की सरकार थी तब तक अपराध चरम पर था और प्रदेश की जनता अब फिर से अपराध नहीं चाहती है और यही कारण है कि 2022 में एक बार फिर से भाजपा की सरकार बनने जा रही है।’’

उन्होंने इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार का खूब गुणगान किया।

शर्मा ने कहा कि आगामी 30 नवम्बर तक प्रदेश में लम्बित योजनाएं पूरी होंगी साथ ही जनता की समस्याओं का अभियान चला कर निस्तारण भी होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टकौन है राव इंद्रजीत यादव?, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में 15 केस, दुबई में अरेस्ट

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

भारतअब आपकी बारी?, सीएम विजयन अपनी पत्नी, बेटी और बेटे के साथ डाला वोट, मोहनलाल, सुरेश गोपी ने किया मत का प्रयोग?

भारतVIDEO: पुडुचेरी सीएम ने डाला अपना वोट, 'स्वैग' में बाइक चलाते मतदान केंद्र से निकले

क्रिकेट12 लाख रुपये का जुर्माना, गुजरात टाइटन्स के कप्तान शुभमन गिल पर एक्शन?

भारत अधिक खबरें

भारतमां कामाख्या मंदिर में पूजा-अर्चना, असम सीएम सरमा और पत्नी रिनिकी भुइयां माता द्वार पहुंचे, वीडियो

भारतबिहार के नए मुख्यमंत्री की नियुक्ति को लेकर एनडीए में कोई मतभेद नहीं?, भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन ने कहा-भाजपा ने हमेशा गठबंधन धर्म का सम्मान किया

भारतKerala Assembly Election 2026: क्या आज खुली हैं दुकानें और बाजार? कन्फ्यूजन करें दूर, जानें क्या खुला है क्या बंद

भारतPuducherry Elections 2026: पोलिंग बूथ पर AI-रोबोट 'नीला' बनी स्टार, वोटर्स के स्वागत से जीता सबका दिल; देखें वीडियो

भारतAssembly Elections 2026: किसे मिलेगी सत्ता? असम, केरल और पुडुचेरी में जनता लिख रही है भविष्य; 4 मई को खुलेगा किस्मत का पिटारा