लाइव न्यूज़ :

विधानसभा चुनाव जीतने में लोकसभा चुनाव का प्रदर्शन भाजपा के काम नहीं आएगा : तृणमूल कांग्रेस

By भाषा | Updated: November 18, 2020 23:56 IST

Open in App

कोलकाता, 18 नवंबर तृणमूल कांग्रेस ने बुधवार को कहा कि अगर भाजपा सोच रही है कि वह 2019 के लोकसभा चुनाव के प्रदर्शन के दम पर अगले साल होने वाले पश्चिम बंगाल के विधानसभा चुनाव में जीत दर्ज कर लेगी तो वह दिन में सपने देख रही है।

तृणमूल कांग्रेस के प्रवक्ता ने सुखेंदु शेखर रॉय ने कहा कि लोकसभा और विधानसभा चुनाव अलग -अलग होते हैं।

पश्चिम बंगाल में विकास के लिए ‘गुजरात मॉडल’ लाने के भाजपा के घोषणा पर पलटवार करते हुए रॉय ने कहा कि दोनों राज्यों के तुलनात्मक आंकड़े साबित करते हैं कि पश्चिम बंगाल कई क्षेत्रों में गुजरात से काफी बेहतर है।

भाजपा का नाम लिए बिना राज्यसभा सदस्य रॉय ने कहा, ‘‘ जो कह रहे हैं कि वे विधानसभा चुनाव जीतेंगे, क्योंकि उन्होंने लोकसभा चुनाव में 18 सीटें जीती हैं तो वह दिन में सपने देख रहे हैं।’’

गौरतलब है कि भाजपा ने पश्चिम बंगाल की 42 लोकसभा सीटों में से 2019 के आम चुनाव में 18 पर जीत दर्ज की थी।

रॉय ने कहा कि 1984 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस ने बंगाल में 16 सीटें जीती थी लेकिन 1987 के विधानसभा चुनाव में उसे सिर्फ 42 सीटें मिली थीं।

ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के 2021 के बंगाल विधानसभा चुनाव लड़ने की योजना पर रॉय ने कहा कि यह उनका अधिकार है लेकिन इसका बंगाल पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठRashifal 09 April 2026: लग्जरी आइटम खरीदने में पैसा होगा खर्च, इन 4 राशिवालों के सितारे बुलंद

भारतAssembly elections 2026: केरल में 140, असम में 126 और पुडुचेरी में 30 सीट पर वोटिंग?, जानिए कब होंगे मतगणना

पूजा पाठPanchang 09 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

कारोबार16वीं वार्षिक रिपोर्टः देश में विदेशी छात्रों की संख्या बढ़ना सुकूनदेह

भारतSummer Special Trains 2026: गर्मियों की छुट्टियों के लिए रेलवे चला रहा है स्पेशल ट्रेनें, जानें रूट और टाइमिंग

भारत अधिक खबरें

भारत21वीं सदी की विकास यात्राः आइए, मिलकर नारी शक्ति को सशक्त करें?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?