देश की जनता ने ‘मोदी हटाओ-महंगाई घटाओ’ का मन बना लिया है: डोटासरा

By भाषा | Updated: December 13, 2021 23:02 IST2021-12-13T23:02:13+5:302021-12-13T23:02:13+5:30

The people of the country have made up their mind to 'remove Modi, reduce inflation': Dotasara | देश की जनता ने ‘मोदी हटाओ-महंगाई घटाओ’ का मन बना लिया है: डोटासरा

देश की जनता ने ‘मोदी हटाओ-महंगाई घटाओ’ का मन बना लिया है: डोटासरा

जयपुर, 13 दिसंबर कांग्रेस की राजस्थान इकाईके अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा ने सोमवार को कहा कि देश की जनता ने ‘मोदी हटाओ-महंगाई घटाओ’ के लिए मन बना लिया है।

उन्होंने कहा कि जयपुर में रविवार को महंगाई हटाओ रैली में कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा दिये गये संदेश को जिस प्रकार जन-समर्थन प्राप्त हुआ है, उसके बाद 2024 में मोदी सरकार की वापसी असंभव है।

डोटासरा कहा कि केन्द्र सरकार द्वारा देश में मंहगाई कम करने के लिए कोई काम नहीं किया जा रहा है और ना ही केन्द्र सरकार राज्यों को कोई वित्तीय सहायता उपलब्ध करवा रही है।

उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार की नीतियों के कारण जनता परेशान है तथा 2024 में होने वाले देश के आम चुनावों के लिये मोदी हटाओ अभियान का बिगुल बज चुका है। साथ ही कहा कि जयपुर में आयोजित मंहगाई हटाओ रैली से मोदी सरकार का पतन सुनिश्चित हो गया है।

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि मंहगाई हटाओ रैली, केन्द्र से मोदी सरकार को हटाने के अभियान का शंखनाद है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी अपने सिद्धांतों की राजनीति करते हैं तथा विचारधारा की बात करते हैं। रैली में कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गंधी का भाग लेना कांग्रेस के सभी लोगों के लिये प्रेरणा है।

उन्होंने कहा कि रैली में उमड़े जन सैलाब से स्पष्ट हो गया है कि 2023 में राजस्थान में फिरसे कांग्रेस की सरकार बनेगी और 2024 में कांग्रेस केन्द्र में सत्ता में लौटेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: The people of the country have made up their mind to 'remove Modi, reduce inflation': Dotasara

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे