लाइव न्यूज़ :

बिहार की जनता ने प्रधानमंत्री के नेतृत्व में विकास की राजनीति को आगे बढ़ाने का जनादेश दिया-दीपक

By भाषा | Updated: November 11, 2020 02:00 IST

Open in App

रांची, 10 नवंबर बिहार विधानसभा चुनाव और अन्य राज्यों के उपचुनाव में भाजपा के अच्छे प्रदर्शन के बाद प्रदेश भाजपा अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने मंगलवार को जनता के प्रति आभार प्रकट करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विकास की राजनीति को फिर से आगे बढ़ाने का जनादेश प्राप्त हुआ है।

प्रकाश ने कहा, ‘‘बिहार सहित देश के अन्य प्रदेशों के मतदाताओं का भी आभार प्रकट करता हूं जिन्होंने भाजपा और राजग पर भरोसा जताया।’’

उन्होंने बिहार की जनता का विशेष आभार करते हुए कहा, ‘‘बिहार की जनता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विकास की राजनीति को फिर से आगे बढ़ाने का जनादेश दिया है।’’ उन्होंने कहा कि भाजपा उन सभी मतदाता भाई-बहनों का भी धन्यवाद करती है जिन्होंने दोनों जगहों पर राजग प्रत्याशी को पहले से ज्यादा समर्थन दिया।

प्रदेश अध्यक्ष ने झारखंड में दो सीटों पर हुए उपचुनाव में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले और अपने परिश्रम से जनसमर्थन बढ़ाने वाले भाजपा, आजसू, जदयू , झामुमो उलगुलान के कार्यकर्ताओं का आभार प्रकट किया।

उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में जय पराजय का चक्र घूमता रहता है विकास का मुद्दा अब केंद्र में सदैव रहने वाला है। परिवारवाद और वंशवाद के राजनीति की उम्र लंबी नही है। उन्होंने कहा कि झारखंड के उपचुनाव के परिणाम यह बता रहे कि जनता बदलाव चाहती है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह, वे किसी और नेता पर भरोसा नहीं कर पा रही हैं

क्रिकेटSRH vs LSG: टॉप ऑर्डर के ढहने के बाद, हेनरिक क्लासेन और नीतीश रेड्डी ने शतकीय साझेदारी में जड़ी फिफ्टी

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी