लाइव न्यूज़ :

दुनिया के समक्ष उत्पन्न चुनौतियों से निपटने में शिक्षा, नवोन्मेष का मार्ग महत्वपूर्ण : प्रधान

By भाषा | Updated: November 12, 2021 16:05 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 12 नवंबर शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने शुक्रवार को कहा कि कोविड महामारी ने दुनिया भर में हर क्षेत्र को प्रभावित किया और चुनौतियां पैदा कीं जिनसे निपटने के लिए शिक्षा एवं नवोन्मेष का मार्ग महत्वपूर्ण है।

चंडीगढ़ विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित राजनयिक सम्मेलन 2021 में शिक्षा मंत्री ने कहा कि कोविड के बाद वैश्विक परिदृश्य में नयी व्यवस्था उभर रही है। महामारी से हर क्षेत्र के प्रभावित होने के बाद अब दुनिया इस संकट से उबर रही है। हालांकि महामारी पूरी तरह समाप्त नहीं हुई है।

प्रधान ने कहा कि कोविड-19 एक अज्ञात रोग है लेकिन मनुष्य में संकट से उबरने की क्षमता है जो शिक्षा एवं नवोन्मेष के दो नैसर्गिक मार्गो से आगे बढ़ती है।

नयी राष्ट्रीय शिक्षा नीति का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि नयी शिक्षा नीति में अकादमिक क्रेडिट प्रणाली, बहुआयामी प्रवेश/निकासी, अनुसंधान एवं विकास आदि पर खास जोर दिया गया है जो शिक्षा के अंतरराष्ट्रीयकरण पर जोर दिए जाने का संकेत है। उन्होंने कहा, ‘‘ वैश्विक पारिस्थितिकी में ज्ञान का महत्वपूर्ण स्थान है। भारत में सामाजिक समावेश और विविधता में इसका महत्वपूर्ण स्थान है।’’

उन्होंने कहा कि भारत स्टार्टअप के क्षेत्र में वैश्विक केंद्र के रूप में उभरा है, और हमारे प्रतिष्ठित संस्थान गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान कर रहे हैं जहां शोध पर खास ध्यान दिया जा रहा है।

उन्होंने कहा ‘‘हमारे समाज में कुछ वर्ग अभी भी अवसरों से दूर हैं, और इस अंतर को पाटना जरूरी है। गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के माध्यम से ही इस अंतर को दूर किया जा सकता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

क्रिकेट2015 में 5, 2024 में 4 और 2026 में लगातार 3 जीत से शुरुआत?, आईपीएल सीजन में तीसरी बार आरआर ने किया आगाज?

पूजा पाठPanchang 08 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठVaisakhi 2026: बैसाखी के दिन का महत्व बताते 5 रोचक तथ्य, सिर्फ फसलों का त्योहार नहीं बल्कि इतिहास है खास; जानें

भारत अधिक खबरें

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र