लाइव न्यूज़ :

बीते दस साल काफी चुनौतीपूर्ण रहे: पाकिस्तानी सेना

By भाषा | Updated: January 11, 2021 22:44 IST

Open in App

(सज्जाद हुसैन)

इस्लामाबाद, 11 जनवरी पाकिस्तान की सेना ने सोमवार को कहा कि बीता एक दशक चुनौतीपूर्ण रहा, फिर भी वह देशवासियों की मदद से आतंकवाद और अन्य सभी बाहरी खतरों से निपटने में कामयाब रही।

सेना की मीडिया विंग आईएसपीआर के प्रवक्ता मेजर जनरल बाबर इफ्तिखार ने संवाददाता सम्मेलन में यह बात कही। इस दौरान उन्होंने बीते 10 साल में पाकिस्तान के सामने आईं चुनौतियों को रेखांकित किया।

उन्होंने कहा, ''बीते दस साल हर लिहाज से पाकिस्तान के लिये चुनौतीपूर्ण रहे। सरकार, संस्थाओं, सशस्त्र बलों, खुफिया एजेंसियों और विशेषकर पाकिस्तानी अवाम ने इन सभी चुनौतियों का मिलकर सामना करते हुए शांति बरकरार रखी।''

उन्होंने दावा किया कि पाकिस्तान को नुकसान पहुंचाने के लिये देश की पश्चिमी सीमा पर विभिन्न आतंकवादी संगठनों को शह दी जा रही है, जो भारत की ओर से पहले से मौजूद खतरों को और बड़ा बना देती है।

सेना के प्रवक्ता ने दावा किया, ''चाहे भारत की चालबाजियां हों या फिर आधुनिय युद्धकौशल हो, आंतरिक चुनौतियां हो या फिर बाहरी, हमने न केवल (खतरों को) देखा और भांपा बल्कि उनका सफलतापूर्वक सामना भी किया। दुनिया ने भी इस बात को माना है।''

मेजर जनरल ने आरोप लगाया कि भारत कश्मीर मुद्दे और अनुच्छेद 370 को खत्म करने के खिलाफ आवाज उठाने के लिये पाकिस्तान विरोधी एजेंडे को बढ़ावा दे रहा है।

भारत अंतरराष्ट्रीय समुदाय को स्पष्ट रूप से बता चुका है कि अनुच्छेद 370 को निरस्त करना उसका आंतरिक मामला है। भारत पाकिस्तान को सच्चाई स्वीकार करने और भारत-विरोधी दुष्प्रचार बंद करने की हिदायत दे चुका है।

मेजर जनरल इफ्तिखार ने कहा कि अफगानिस्तान और ईरान से लगीं सीमाओं पर आतंकवाद के खिलाफ कड़े कदम उठाते हुए सफलतापूर्वक अभियान चलाए गए हैं, जिससे क्षेत्र में शांति बहाल करने में मदद मिली है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू