लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तानी सेना ने राजौरी और पुंछ में नियंत्रण रेखा के पास चार सेक्टरों में गोलाबारी की

By भाषा | Updated: November 12, 2020 12:23 IST

Open in App

जम्मू, 12 नवंबर पाकिस्तानी सेना ने बृहस्पतिवार को जम्मू-कश्मीर के राजौरी और पुंछ जिलों में नियंत्रण रेखा के पास स्थित चार सेक्टरों के सीमावर्ती इलाकों और चौकियों पर भारी गोलीबारी और गोलाबारी की। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

भारतीय सेना ने भी प्रभावी ढंग से जवाबी कार्रवाई की।

यह लगातार तीसरा दिन है जब पाकिस्तानी सेना ने पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा के पास स्थित इलाकों और चौकियों पर मोर्टार दागकर और भारी गोलीबारी करके उनको निशाना बनाया है, जिसके कारण उन इलाकों में भय और दहशत का माहौल पैदा हो गया है।

उन्होंने बताया कि पाकिस्तान ने रात भर कठुआ जिले के हीरानगर सेक्टर में अग्रिम इलाकों और सीमावर्ती चौकियों को निशाना बनाते हुए अंतरराष्ट्रीय सीमा (आईबी) पर गोलीबारी की।

एक रक्षा प्रवक्ता ने कहा, "सुबह लगभग नौ बजे पाकिस्तानी सेना ने पुंछ जिले के शाहपुर, किरनी और क़स्बा सेक्टरों और राजौरी जिले के नौशेरा सेक्टर में एलओसी के पास छोटे हथियारों से गोलीबारी और गोलाबारी करके अकारण संघर्ष विराम समझौते का उल्लंघन शुरू किया।"

पाकिस्तानी सैनिकों ने इस महीने में अब तक 24 बार संघर्ष विराम का उल्लंघन किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह