लाइव न्यूज़ :

गोरखपुर के चिड़ियाघर पहुंची शेरों की जोड़ी

By भाषा | Updated: March 1, 2021 01:18 IST

Open in App

लखनऊ, 28 फरवरी उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के गृह जिले गोरखपुर के चिड़ियाघर में शेरों की एक जोड़ी (पटौदी और मरियम) पहुंची । योगी मार्च के पहले सप्ताह में गोरखपुर चिड़ियाघर का उद्घाटन कर सकते हैं। सरकारी सूत्रों ने इसकी जानकारी दी ।

सरकारी सूत्रों के मुताबिक़ शहीद अशफ़ाकउल्ला खान के नाम पर बने चिड़ियाघर का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। रविवार को गिर वन्यजीव अभयारण्य गुजरात से लाए गए और इटावा के लायन सफ़ारी पार्क में पले बढ़े शेरों की जोड़ी पटौदी और मरियम को गोरखपुर में स्थानांतरित किया गया है।

इस बीच समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश सरकार के इस कदम पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है।

यादव ने रविवार को अपने एक ट्वीट में कहा “ इटावा लायन सफारी से शेरों को गोरखपुर भेजना इटावा के पर्यटन उद्योग को ख़त्म करने का प्रयास है।”

उन्होंने कहा “इटावा में रोज़ी-रोज़गार बचाने लिए सपा शेरों के स्थानांतरण के विरोध में इटावा की जनता के साथ है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?