लाइव न्यूज़ :

तीनों सेनाओं के एकीकरण की महत्वाकांक्षी योजना की रूपरेखा 2022 मध्य तक तैयार होने की संभावना

By भाषा | Updated: November 7, 2021 16:57 IST

Open in App

नयी दिल्ली, सात नवंबर भारत के अगले साल के मध्य तक महत्वाकांक्षी थिएटर कमान को शुरू करने के लिए रूपरेखा तैयार करने की संभावना है। इन थिएटर कमानों से सेना के संसाधनों का अधिकतम इस्तेमाल होगा और देश की युद्धक क्षमताएं बढ़ेंगी। इस योजना से परिचित लोगों ने रविवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि थिएटर कमान के असल में काम शुरू करने में दो से तीन साल लग सकते हैं। योजना के अनुसार, प्रत्येक थिएटर कमान में सेना, नौसेना और वायु सेना की ईकाइयां होंगी और प्रत्येक कमान एक संचालनात्मक कमांडर के तहत विशेष भौगोलिक क्षेत्र में सुरक्षा चुनौतियों पर नजर रखने वाली एक ईकाई के तौर पर काम करेंगी।

अभी सेना, नौसेना और वायु सेना की अलग-अलग कमान हैं। शुरुआत में वायु रक्षा कमान और समुद्री थिएटर कमान बनाने की योजना बनायी गयी। तीनों सेनाओं की क्षमताओं को एकीकृत करने और उनके संसाधनों का अधिकतम इस्तेमाल सुनिश्चित करने के लिए थिएटर कमान की योजना बनायी जा रही है।

उपरोक्त जानकारी देने वाले लोगों ने बताया कि हाल में सैन्य मामलों के विभाग ने तीनों सेनाओं से अप्रैल तक प्रस्तावित थिएटर कमान पर अपना अध्ययन पूरा करने के लिए कहा है ताकि नए ढांचे बनाने की योजना में तेजी लायी जा सकें।

एक व्यक्ति ने कहा, ‘‘थिएटर कमान शुरू करने की योजना के क्रियान्वयन के लिए रूपरेखा के अगले साल के मध्य तक तैयार होने की संभावना है।’’

प्रमुख रक्षा अध्यक्ष जनरल बिपिन रावत तीनों सेनाओं के एकीकरण की रूपरेखा पर काम कर रहे हैं। भविष्य की सुरक्षा चुनौतियों से निपटने के लिए तीनों सेनाओं के प्रमुखों के बीच तालमेल बैठाने के लिए थिएटर कमान बनायी जा रही हैं।

इसके अलावा, सेना एकीकृत युद्ध समूहों (आईबीजी) पर भी काम कर रही है ताकि उसकी युद्धक क्षमताएं बढ़ायी जा सकें। आईबीजी में तोपखाने की बंदूकें, टैंक, वायु रक्षा और साजोसामान शामिल होंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टकश्मीर पुलिस को कामयाबी, 16 साल से टेरर नेटवर्क चला रहे 2 पाकिस्तानी सहित 5 अरेस्ट, श्रीनगर के रहने वाले नकीब भट, आदिल राशिद और गुलाम मोहम्मद खिलाते थे खाना?

कारोबारमार्च बनाम अप्रैल के वेतन में टैक्स गणना के बदले नियम, क्या आपकी सैलरी पर पड़ेगा असर? जानें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

क्रिकेट35 लाख रुपये की घड़ी?, पंजाब किंग्स मालकिन प्रीति जिंटा ने दिखाया जलवा, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए