लाइव न्यूज़ :

कुछ गंदी मछलियों के कारण संगठन की बदनामी: पुलिस महानिदेशक लाठर

By भाषा | Updated: March 26, 2021 18:06 IST

Open in App

जयपुर, 26 मार्च राजस्थान के पुलिस महानिदेशक एम.एल. लाठर ने पुलिसकर्मियों के अवांछित गतिविधियों में संलिप्त होने के मामले सामने आने का जिक्र करते हुए शुक्रवार को कहा कि कुछ गंदी मछलियों के कारण संगठन बदनाम होता है और ऐसे पुलिस वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गयी है।

इसके साथ ही उन्होंने लोगों को आश्वस्त किया कि उनकी सुरक्षा में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी।

लाठर शुक्रवार को डिजिटल जनसंवाद कार्यक्रम में राज्य के विभिन्न हिस्सों से जुडे़ नागरिकों से संवाद कर रहे थे।

लाठर ने बताया कि पुलिस कर्मियों पर निगाह रखने के लिए मुख्यालय स्तर पर सतर्कता शाखा के साथ ही अन्य कार्रवाइयां भी नियमित रुप से की जाती है।

उन्होंने कहा कि सामान्यतः पुलिसकर्मी अनुशासित तरीके से अपने दायित्वों का निर्वहन कर रहे हैं, हालांकि कुछ गंदी मछलियों के कारण संगठन बदनाम होता है।

उन्होंने कहा कि अवांछित गतिविधियों में लिप्त पुलिसकर्मियों के विरुद्व सख्त कार्रवाई करते हुए उन्हें बर्खास्त तक किया गया है।

पुलिस महानिदेशक ने जनता को आश्वस्त किया कि पुलिस उनकी सुरक्षा में कोई कमी नहीं आने देगी और राजस्थान पुलिस जनता की सेवा और सुरक्षा के लिए तत्परता से कार्य कर रही है।

इसके साथ ही लाठर ने लोगों से आपराधिक घटनाओं की सूचना तत्काल पुलिस को देकर अपना सामाजिक सरोकार निभाने का आग्रह किया है।

उन्होंने कहा कि जन सहयोग से ही पुलिस आपराधिक गतिविधियों की रोकथाम एवं अपराधियों की धरपकड़ का कार्य प्रभावी ढंग से कर सकती है।

लाठर ने बताया कि उच्चतम न्यायालय के आदेशानुसार प्रत्येक थाने में न्यूनतम छह-छह सीसीटीवी कैमरे लगाने की व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है।

उन्होंने बताया कि राज्य पुलिस बल में इस समय करीब 10 प्रतिशत महिलाएं कार्यरत हैं एवं महिला अत्याचार से सम्बन्धित मामलों की पूछताछ प्राथमिकता के आधार पर महिला कर्मियों द्वारा ही की जाती है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां