लाइव न्यूज़ :

नेहरू जयंती पर कार्यक्रम से रास सभापति, लोस अध्यक्ष की अनुपस्थिति पर विपक्ष ने सरकार की निंदा की

By भाषा | Updated: November 14, 2021 16:29 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 14 नवंबर देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती के अवसर पर रविवार को संसद के केंद्रीय कक्ष में आयोजित पारंपरिक कार्यक्रम में राज्यसभा के सभापति, लोकसभा के अध्यक्ष और मंत्रियों की अनुपस्थिति को लेकर विपक्ष ने सरकार की निंदा की।

नेहरू की जयंती के अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी पार्टी के अन्य नेताओं के साथ शामिल हुईं।

कार्यक्रम में शामिल हुए राज्यसभा में कांग्रेस के मुख्य सचेतक जयराम रमेश ने सरकार की निंदा करते हुए ट्वीट किया, ‘‘केंद्रीय कक्ष में जिन लोगों की तस्वीरें लगी हैं, उनकी जयंती मनाने से संबंधित पारंपरिक कार्यक्रम में आज असाधारण दृश्य दिखा। लोकसभा के अध्यक्ष अनुपस्थित रहे। राज्यसभा के सभापति अनुपस्थित रहे। एक भी मंत्री उपस्थित नहीं था। क्या इससे बुरा कुछ हो सकता है?’’

रमेश के ट्वीट को टैग करते हुए तृणमूल कांग्रेस के नेता डेरेक ओ ब्रायन ने भी सरकार पर हमला बोला।

ब्रायन ने ट्वीट किया, ‘‘मुझे अब कुछ भी आश्चर्यजनक नहीं लगता। यह सरकार संसद सहित भारत के महान संस्थानों को नष्ट कर रही है।’’

इससे पहले आज, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्विटर पर नेहरू को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि दी।

नेहरू का जन्म 14 नवंबर, 1889 को हुआ था। वह सबसे लंबे समय तक भारत के प्रधानमंत्री रहे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारत अधिक खबरें

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया