लाइव न्यूज़ :

चुनाव में सबसे महत्वपूर्ण होगी कार्यकर्ताओं की राय : प्रियंका

By भाषा | Updated: July 4, 2021 17:39 IST

Open in App

लखनऊ, चार जुलाई कांग्रेस महासचिव और पार्टी की उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी वाद्रा ने राज्य के आगामी विधानसभा चुनाव में संगठन को सबसे अधिक अहमियत देने का संकेत देते हुये रविवार को कहा कि हर स्तर पर कार्यकर्ताओं की भूमिका बेहद अहम है।

प्रियंका ने प्रदेश पदाधिकारियों के दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर को वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए संबोधित करते हुए कहा "आगामी विधानसभा चुनाव में संगठन और कार्यकर्ताओं की राय सबसे महत्वपूर्ण होगी।"

उन्होंने कहा "मजबूत संगठन की दिशा में सतत प्रयास सफलता का महत्वपूर्ण बिंदु है। संगठन सृजन अभियान से बूथ का निर्माण दूसरा महत्वपूर्ण बिंदु है, जिस पर कांग्रेसजनों द्वारा लगातार सक्रिय होकर काम करने के अच्छे परिणाम आने लगे हैं। सबको रीढ़ बनकर संगठन को मजबूत करना है।"

प्रियंका ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता महंगाई, बेरोजगारी और गरीबी से कराह रही जनता की आवाज बनें। उन्होंने कहा कि कांग्रेस महंगाई, बेरोजगारी, पेट्रोल-डीजल तथा रसोई गैस के दामों में लगातार हो रहे इजाफे के विरूद्व भाजपा सरकार के खिलाफ मुखरता के साथ आंदोलित रहे।

पार्टी महासचिव ने कार्यकर्ताओं से कहा, "कांग्रेस जनता को कभी भी मझधार में नहीं छोड़ सकती। यह हमारी प्रेरणा का मूलमंत्र है। बढ़ती महंगाई ज्वलंत और बड़ा मुद्दा है। उस पर गम्भीरतापूर्वक रणनीति के साथ आंदोलन खड़ा करना है। देश अनेक प्रकार की त्रासदी के दौर से गुजर रहा है। ऐसे में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बड़ी जिम्मेदारी है। यह प्रशिक्षण शिविर कांग्रेसजनों के लिये महत्वपूर्ण साबित होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर