लाइव न्यूज़ :

Coronavirus Update: तेलंगाना सीएम केसी राव की चेतावनी, अगर लॉकडाउन को नहीं माना तो गोली मारने के दिए जाएंगे आदेश

By मनाली रस्तोगी | Updated: March 25, 2020 11:32 IST

कोरोना वायरस (Coronavirus) की वजह से पूरा देश 21 दिनों के लिए लॉकडाउन हो गया है। ऐसे में तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव (K Chandrasekhar Rao) ने कहा है कि किसी भी व्यक्ति ने लॉकडाउन तोड़ा तो देखते ही गोली मारने के आदेश दे दिए जाएंगे।

Open in App
ठळक मुद्देतेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव लॉकडाउन को लेकर हुए सख्त।सीएम ने कहा- अगर लोग गंभीर नहीं हुए लॉकडाउन तोड़ने पर दिए जाएंगे गोली मारने के आदेश।

कोरोना वायरस (Coronavirus) की वजह से अब कई लोग देश में इसकी चपेट में आ गए हैं। ऐसे में अब कोविड-19 (COVID-19) की वजह से देश में होने वाली मौतों का आंकड़ा 11 का हो गया है। वहीं, इस महामारी के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए बुधवार (25 मार्च) को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने कहा कि 25 मार्च से पूरा देश 21 दिनों के लिए लॉकडाउन रहेगा। हालांकि, जनता को उनकी जरुरत का सामान मिलता रहेगा, लेकिन कोई भी व्यक्ति बिना वजह अपने घर से बाहर नहीं निकलेगा। 

ऐसे में आज से देश अगले 21 दिनों के लिए लॉकडाउन हो गया है। एनडीटीवी की एक रिपोर्ट के मुताबिक, इस बीच तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव (K Chandrasekhar Rao) ने लॉकडाउन का पालन न करने वालों को कड़ी चेतावनी दे दी है। उन्होंने कहा है कि जो लोग लॉकडाउन के दौरान घरों से बाहर निकले पाए गए तो उन्हें देखते ही गोली मार दी जाएगी। 

मीडिया से मुखातिब होते हुए सीएम के चंद्रशेखर राव ने कहा कि अगर किसी व्यक्ति को लॉकडाउन के आदेश का उल्लंघन करते हुए पाया गया तो उन्हें 24 घंटे के कर्फ्यू का आदेश देना पड़ेगा। उन्होंने अपनी बात जारी रखते हुए ये भी कहा, 'ऐसे हालात मत पैदा कीजिए, जहां सरकार के पास पुलिस को देखते ही गोली मारने का आदेश देने के अलावा कोई विकल्प न बचे।'

दरअसल, लोग सोमवार (23 मार्च) और मंगलवार (24 मार्च) को लॉकडाउन के बावजूद भी घरों से बाहर निकलते हुए पाए गए, जिससे सीएम केसीआर बेहद नाराज हैं। ऐसे में उन्होंने साफ कहा कि अब जिसे भी बिना वजह घर से बाहर निकलते हुए देखा गया, उसे गोली मार दी जाएगी। 

मालूम हो, तेलंगाना के सीएम लोगों को घरों में कैद करने के लिए विचार कर रहे हैं कि सभी पेट्रोल पंपों को बंद कर दिया जाए। साथ ही प्रदेश में शांति और लॉकडाउन की स्थिति बनाए रखने के लिए सेना की मदद ली जाए। आपको बता दें कि तेलंगाना में सीएम ने कर्फ्यू लागू करने की घोषणा की है। इसके साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि राज्य में सभी दुकानें शाम 6 बजे तक बंद हो जानी चाहिए।

टॅग्स :कोरोना वायरसकोरोना वायरस लॉकडाउनतेलंगानाइंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे