लाइव न्यूज़ :

तेल का टैंकर ‘डिवाइडर’ से टकराया, हादसे के कारण मुंबई-अहमदाबाद राजमार्ग से जुड़े मार्गों पर जाम लगा

By भाषा | Updated: October 14, 2021 10:43 IST

Open in App

ठाणे (महाराष्ट्र), 14 अक्टूबर महाराष्ट्र में तेल का एक टैंकर बुधवार देर रात सड़क पर लगे ‘डिवाइडर’ से टकरा गया, जिसके कारण मुंबई-अहमदाबाद राजमार्ग के एक जंक्शन और ठाणे शहर के बाहरी इलाके की अन्य प्रमुख सड़कों पर भारी जाम लग गया। हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

ठाणे नगर निगम के क्षेत्रीय आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ (आरडीएमसी) के निदेशक संतोष कदम ने बताया कि टैंकर गुजरात से ठाणे के शिलफाटा जा रहा था, तभी बुधवार देर रात करीब डेढ़ बजे शहर के मुख्य मार्ग घोड़बंदर रोड पर एक ‘डिवाइडर’ से टकरा गया, जिससे सड़क पर दोनों ओर तेल फैल गया।

मीरा-भायंदर वसई-विरार पुलिस आयुक्तालय नियंत्रण कक्ष के एक अधिकारी ने बताया कि हादसे के कारण घोड़बंदर रोड पर दोनों ओर और यहां मुंबई-अहमदाबाद राजमार्ग के प्रमुख जंक्शन पर जाम लग गया।

अधिकारी ने कहा, ‘‘प्रमुख सड़कों पर भीषण जाम के कारण यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।’’

कदम ने कहा कि हादसे की जानकारी मिलने के बाद स्थानीय दमकल विभाग के कर्मी, पुलिस और आरडीएमसी के कर्मी मौके पर पहुंचे। सड़क से तेल साफ करने के लिए पानी की बौछार की गई और रेत डाली गई। वाहनों की आवाजाही अब भी प्रभावित है।

कदम ने कहा, ‘‘हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ है।’’ यातायात को बहाल करने की कोशिश जारी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा