लाइव न्यूज़ :

अधिकारी ने खिलाड़ियों को पुरस्कार में कम राशि दिए जाने पर पश्चिम बंगाल सरकार पर हमला बोला

By भाषा | Updated: July 17, 2021 19:54 IST

Open in App

कोलकाता, 17 जुलाई बंगाल सरकार पर हमला बोलते हुए विधानसभा में नेता विपक्ष शुभेन्दु अधिकारी ने शनिवार को कहा कि बात जब ओलंपिक खिलाड़ियों के सम्मान की होती है तो राज्य सरकार कदम पीछे खींच लेती है।

नंदीग्राम से भाजपा विधायक अधिकारी ने अपने ट्वीट में तोक्यो ओलंपिक में शामिल होने जा रही 119 खिलाड़ियों की भारतीय टीम को शुभकामनाएं दीं। इन खिलाड़ियों में से तीन बंगाल से हैं।

विधानसभा में तृणमूल कांग्रेस का नारा बने ‘खेला होबे’ का जिक्र करते हुए अधिकारी ने कहा कि इस शब्द का दुरुपयोग करनेवाले और इसे लेकर स्मृति दिवस मनाने की सोचने वाले व्यक्ति उन लोगों में शामिल प्रतीत होते हैं जिन्होंने राज्य के ओलंपिक पदक विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार के रूप में सबसे कम राशि दी है।

अधिकारी का इशारा मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की उस हालिया टिप्पणी की ओर था जिसमें उन्होंने कहा था कि उनकी सरकार खेलों को बढ़ावा देने के लिए इस साल ‘खेला होबे दिवस’ मनाएगी।

नेता विपक्ष ने अपने ट्वीट के साथ एक चार्ट संलग्न किया जिसमें दावा किया गया कि पश्चिम बंगाल सरकार ने ओलंपिक पदक विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार स्वरूप 25 लाख रुपये की राशि दी, जो सभी अन्य राज्यों से कम है।

अधिकारी की टिप्पणी पर तृणमूल कांग्रेस के प्रवक्ता कुणाल घोष ने पीटीआई-भाषा से कहा कि राज्य सरकार सभी प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को मदद उपलब्ध कराती है।

उन्होंने कहा कि शुभेन्दु अधिकारी उन खिलाड़ियों के नाम बताएं, जिनके नामों की सिफारिश उन्होंने पूर्व में राज्य सरकार में रहने के दौरान की हो।

घोष ने कहा, ‘‘मैं यह भी जानना चाहूंगा कि क्या उन्होंने पेट्रोलियम उत्पादों के बढ़ते दामों पर कभी कोई ट्वीट किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टकमरे में आग, बिस्तर-सामान जलकर राख, 32 वर्षीय अंशु कुमार का शरीर झुलसा तक नहीं, तो फिर पति की मौत कैसे, पत्नी पर उठ रहे सवाल?

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

क्राइम अलर्टमौत का शॉर्टकट: सुनील की एक गलती और शॉर्टकट चक्कर में 9 की मौत, कुएं की दीवार से टकराई और 40 फुट नीचे?

बॉलीवुड चुस्कीVirat Kohli ने देखी 'Dhurandhar 2', बोले- ऐसी फिल्म आज तक नहीं देखी!

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?

भारत अधिक खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल