लाइव न्यूज़ :

ट्विटर के साथ गतिरोध के बीच नाइजीरिया सरकार का आधिकारिक एकाउंट कू पर

By भाषा | Updated: June 10, 2021 15:42 IST

Open in App

नयी दिल्ली, दस जून भारतीय माइक्रोब्लॉगिंग मंच कू ने बृहस्पतिवार को कहा कि नाइजीरिया सरकार ने एक आधिकारिक एकाउंट कू पर बनाया है। सोशल मीडिया मंच कू की नजर अफ्रीकी राष्ट्र में अपने प्रसार पर है।

नाइजीरियाई सरकार और कू की प्रतिद्वंद्वी कंपनी ट्विटर के बीच गतिरोध की पृष्ठभूमि में यह घटनाक्रम हुआ है। पिछले हफ्ते, नाइजीरिया की सरकार ने अपने देश में अमेरिकी सोशल मीडिया मंच को अनिश्चितकाल के लिए निलंबित करने की घोषणा की थी।

कू के सह-संस्थापक और सीईओ अप्रमेय राधाकृष्ण ने कू पर एक पोस्ट में कहा, "नाइजीरिया सरकार का आधिकारिक हैंडल अब कू पर है!"

दिलचस्प है कि उन्होंने यह जानकारी ट्विटर पर भी साझा की और कहा: " कू इंडिया पर नाइजीरिया सरकार के आधिकारिक हैंडल का स्वागत है! अब हम भारत से बाहर भी पंख फैला रहे हैं।”

पिछले हफ्ते, नाइजीरिया की सरकार ने कहा था कि वह ट्विटर को अनिश्चितकाल के लिए निलंबित कर रही है। उससे पहले कंपनी ने अलगाववादी आंदोलन के बारे में राष्ट्रपति मुहम्मदु बुहारी के एक विवादास्पद ट्वीट को हटा दिया था।

इसके बाद, कू ने कहा था कि वह नाइजीरिया में उपलब्ध है और उस देश में उपयोगकर्ताओं के लिए नयी स्थानीय भाषाओं को शामिल करने की इच्छुक है।

राधाकृष्ण ने एक साक्षात्कार में पीटीआई से कहा था, "अब नाइजीरिया में माइक्रोब्लॉगिंग मंचों के लिए एक अवसर है... कू अपने ऐप में स्थानीय नाइजीरियाई भाषाओं को शामिल करने पर विचार कर रही है।"

उन्होंने कहा था कि कू नाइजीरियाई बाजार में प्रवेश करने के लिए उत्सुक है, और हर उस देश के स्थानीय कानूनों का पालन करेगी जहां वह संचालित होती है।

कू ने पहले ही कहा है कि उसने पिछले महीने लागू किए गए भारत के आईटी नियमों का पहले ही पालन सुनिश्चित कर लिया है और इस मुद्दे पर सरकार द्वारा मांगी गई आवश्यक जानकारी साझा की गयी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos