लाइव न्यूज़ :

बकाया वेतन की मांग को लेकर राजन बाबू संस्थान की नर्सों ने किया अदालत का रुख

By भाषा | Updated: January 11, 2021 19:19 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 11 जनवरी राजन बाबू इंस्टीट्यूट ऑफ पल्मोनरी मेडिसीन ऐंड ट्यूबरक्लोसिस के नर्सिंग स्टाफ ने दिल्ली उच्च न्यायालय में याचिका दायर करके दावा किया है कि उन्हें पिछले वर्ष अक्टूबर माह से ही मासिक वेतन का भुगतान नहीं किया गया है। संस्थान का संचालन उत्तर दिल्ली नगर निगम करता है।

याचिका सुनवाई के लिए सोमवार को मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति डी एन पटेल और न्यायमूर्ति ज्योति सिंह की पीठ के समक्ष आई जिन्होंने मामले की सुनवाई 15 जनवरी तक के लिए स्थगित कर दी। उस दिन इसी से जुड़ी कई याचिकाएं सुनवाई के लिये अदालत में सूचीबद्ध हैं।

दिल्ली नर्सेस यूनियन की याचिका में कहा गया था कि उनकी ओर से एक अन्य याचिका भी दायर की गई थी जिसमें पिछले वर्ष जून से वेतन जारी करने का अनुरोध किया गया था और उस मामले में उच्च न्यायालय ने 11 नवंबर 2020 को निर्देश दिया था कि नर्सिंग स्टाफ के सितंबर 2020 तक के वेतन का भुगतान कर दिया जाए।

इसमें कहा गया कि लेकिन उन्हें फिर से अदालत का रूख करना पड़ा क्योंकि अक्टूबर 2020 के बाद से उनके वेतन का आज तक भुगतान नहीं किया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

क्रिकेटIPL 2026: समीर रिज़वी और रवि बिश्नोई शीर्ष पर, मौजूदा ऑरेंज और पर्पल कैप लीडर्स की सूची देखें

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?