लाइव न्यूज़ :

राजस्थान के मंत्रिपरिषद में महिला मंत्रियों की संख्या बढ़कर तीन होगी

By भाषा | Updated: November 21, 2021 14:17 IST

Open in App

जयपुर, 21 नवंबर राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के नेतृत्व वाले मंत्रिपरिषद में फेरबदल के बाद इसमें शामिल महिला मंत्रियों की संख्या एक से बढ़कर तीन हो जाएगी।

मंत्रिपरिषद के पुनर्गठन के तहत ममता भूपेश को पदोन्नत कर राज्यमंत्री से कैबिनेट मंत्री बनाया जाएगा और दो नए चेहरों शकुंतला रावत (बानसूर) एवं जाहिदा खान (कामां) को शामिल किया जाएगा। रावत को कैबिनेट एवं जाहिदा को राज्यमंत्री बनाया जाएगा।

नए मंत्री रविवार शाम को राजभवन में शपथ लेंगे।

भूपेश ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘कैबिनेट में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने की वास्तव में आवश्यकता थी। मुझे खुशी है कि दो नए चेहरों को शामिल किया गया है।’’

जाहिदा खान ने कहा कि यह अच्छा संकेत है कि महिलाओं की भागीदारी बढ़ी है। उन्होंने कहा, ‘‘मुझे खुशी है कि महिलाओं को प्रोत्साहित किया जा रहा है और अवसर दिए जा रहे हैं। मुझे जो जिम्मेदारी दी गई है, मैं उसे पूरा करने की हर संभव कोशिश करूंगी।"

राजस्थान के कुल 200 विधायकों में से कांग्रेस के 108 विधायक हैं, जिनमें 15 महिलाएं हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?