लाइव न्यूज़ :

देश में कोविड-19 के उपचाराधीन मामलों की संख्या घटकर 3.13 लाख रह गई

By भाषा | Updated: December 18, 2020 14:26 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 18 दिसंबर भारत में कोविड-19 से पीड़ित होकर ठीक होने वाले लोगों की संख्या लगातार बढ़ रही है और अब यह 95 लाख से अधिक हो गई है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

मंत्रालय ने कहा कि ठीक होने वाले लोगों की कुल संख्या उपचाराधीन मरीजों की संख्या के 30 प्रतिशत से अधिक है।

भारत में इस समय 3,13,831 मरीज उपचाराधीन हैं और यह संख्या संक्रमण के कुल मामलों का महज 3.14 प्रतिशत है।

मंत्रालय ने कहा कि उपचाराधीन मरीजों और ठीक होने वाले लोगों के बीच का अंतर लगातार बढ़ रहा है।

मंत्रालय के अनुसार, “ठीक होने वाले लोगों की संख्या उपचाराधीन मरीजों की संख्या से 92,06,996 अधिक हो गई है। राष्ट्रीय स्तर पर कोविड-19 से पीड़ित होकर ठीक होने वाले मरीजों की दर भी बढ़कर 95.40 प्रतिशत हो गई है। वैश्विक स्तर पर भारत उन देशों में शामिल हो गया है जहां ठीक होने की दर सर्वाधिक है।”

प्रतिदिन ठीक होने वाले लोगों की संख्या, संक्रमितों की संख्या से अधिक सामने आ रही है जिससे उपचाराधीन मरीजों की संख्या लगातार घट रही है और ठीक होने वाले लोगों की कुल संख्या में वृद्धि हो रही है।

मंत्रालय ने कहा कि पिछले चौबीस घंटे में भारत में केवल 22,890 लोग कोरोना वायरस संक्रमण के शिकार हुए।

इसी दौरान 31,087 और लोग ठीक हो गए।

पिछले 21 दिन में ठीक होने वाले लोगों की संख्या संक्रमण के नए मामलों से अधिक है।

देश में ठीक होने वाले मरीजों की कुल संख्या में से 52.76 प्रतिशत लोग महाराष्ट्र, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु और केरल के हैं।

एक दिन में ठीक होने वाले लोगों की संख्या केरल में सर्वाधिक 4,970 थी।

पिछले चौबीस घंटे में महाराष्ट्र में 4,358 और पश्चिम बंगाल में 2,747 लोग ठीक हुए।

प्रतिदिन सामने आने वाले संक्रमण के मामलों में केरल सबसे ऊपर है जहां 4,969 नए मामले सामने आए।

एक दिन में कोविड-19 से 338 मरीजों की मौत हो गई।

भारत में महामारी से मरने वालों की संख्या लगातार घट रही है।

पिछले 13 दिन में प्रतिदिन 500 से भी कम मौत हुई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI Match Preview: राजस्थान रॉयल्स बनाम मुंबई इंडियंस मैच प्रीव्यू, गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में

क्राइम अलर्टदो बच्चों की मां शिवानी प्रेमी विशाल संग फरार?, वीडियो वायरल कर कहा-पति पवन के साथ नहीं रहना

ज़रा हटकेदो गैर मर्दों के साथ बहू के नाजायज रिश्ते?, सास ने बहू को घर आए मेहमान के साथ आपत्तिजनक हालत में रंगे हाथ पकड़ा?

कारोबार8th Pay Commission: शुरू हुई 8वें वेतन आयोग की प्रक्रिया, लेकिन सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं

क्रिकेटटी20 विश्व कप में भारत विरोध भारी?, बीसीबी के अध्यक्ष अमीनुल इस्लाम बुलबुल पर गाज, तमीम इकबाल पर खेला दांव?

भारत अधिक खबरें

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट