लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या 15 दिन में दोगुनी होने की आशंका : ठाकरे

By भाषा | Updated: April 15, 2021 20:42 IST

Open in App

मुंबई, 15 अप्रैल महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के मुताबिक राज्य में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या 15 दिन में दोगुनी होने की आशंका है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लिखे पत्र में ठाकरे ने कहा कि राज्य में इस समय 5.64 लाख उपचाराधीन मरीज हैं जिनकी संख्या 30 अप्रैल तक 11.9 लाख होने की आशंका है।

यह पत्र बुधवार को प्रधानमंत्री को भेजा गया जिसमें कहा गया है कि अप्रैल के अंत तक राज्य में चिकित्सा इस्तेमाल में आने वाली ऑक्सीजन की जरूरत रोजना दो हजार मीट्रिक टन तक पहुंच सकती है जबकि मौजूदा समय में इसकी रोजाना मांग 1,200 मीट्रिक टन है।

पड़ोसी राज्यों से तरल चिकित्सा ऑक्सीजन के परिवहन में रणनीतिक समस्या के मद्देनजर ठाकरे ने राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन के तहत विमान से ऑक्सीजन के परिवहन की अनुमति देने की मांग केंद्र से की है जिसका इस्तेमाल कोविड-19 मरीजों के इलाज में किया जाता है।

महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने बुधवार को बताया कि उनके राज्य ने कोविड-19 के बढ़ते मामलों को देखते हुए पड़ोसी राज्यों से ऑक्सीजन के लिए संपर्क किया लेकिन उन्होंने भारी मांग की वजह से इसमें असमर्थता जताई।

ठाकरे ने मंगलवार को कहा था कि चिकित्सा ऑक्सीजन की कमी है और केंद्र को वायुसेना के विमान के जरिये राज्य के मरीजों के लिए ऑक्सीजन की आपूर्ति करनी चाहिए।

मोदी को लिखे पत्र में ठाकरे ने रेमडेसिविर इंजेक्शन के निर्यात को रोकने के केंद्र के फैसले का स्वागत किया और मांग की कि प्राधिकारी भारतीय पेटेंट कानून 1970 की धारा 92 के तहत जरूरी लाइसेंस दें ताकि इस महत्वपूर्ण दवा का घरेलू बाजार में बिना किसी कानूनी बाधा के उत्पादन एवं वितरण हो सके।

उन्होंने केंद्र से कोविड-19 महामारी को प्राकृतिक आपदा घोषित करने पर भी विचार करने को कहा ताकि महाराष्ट्र सरकार राज्य आपदा प्रतिक्रिया कोष से प्रभावित लोगों को वित्तीय मदद दे सके।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह