लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक में उपचाराधीन मरीजों की संख्या चार लाख से अधिक, तमिलनाडु में 147 लोगों की मौत

By भाषा | Updated: May 1, 2021 21:57 IST

Open in App

बेंगलुरू/चेन्नई, अमरावती, हैदराबाद, एक मई कर्नाटक में कोविड-19 के उपचाराधीन मामलों की संख्या शनिवार को चार लाख से अधिक हो गई, जबकि 271 लोगों की मौत होने से मृतकों का आंकड़ा 15,794 पहुंच गया है। यह जानकारी स्वास्थ्य विभाग ने दी। वहीं तमिलनाडु में एक दिन में सर्वाधिक 147 लोगों की कोरोना वायरस से मौत हो गई।

कर्नाटक में उपचाराधीन मरीजों की संख्या 4,05,068 हो गई है जबकि शुक्रवार को यह संख्या 3,82,690 थी।

राज्य में आए कुल 40,990 नए मामलों में बेंगलुरू शहरी इलाके में ही 19,353 मामले सामने आए हैं।

तमिलनाडु में शनिवार को कोविड-19 से 147 लोगों की मौत हो गई और 19,588 नए मामले सामने आए जिससे मृतकों की कुल संख्या 14,193 हो गई है और राज्य में संक्रमित लोगों की संख्या अभी तक 11,86,344 हो चुकी है।

स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि आज 17,164 लोगों को अस्पताल से छुट्टी मिलने के साथ ही अभी तक 10,54,746 लोग स्वस्थ हो चुके हैं।

बुलेटिन में बताया गया कि पृथक-वास सहित उपचाराधीन मरीजों की संख्या 1,17,405 है।

तेलंगाना में शनिवार को संक्रमण के 7754 नए मामले सामने आए जिससे संक्रमितों की कुल संख्या 4.35 लाख से अधिक हो गई, जबकि 51 और लोगों की मौत के साथ मृतकों की संख्या 2312 हो गई है।

राज्य में उपचाराधीन मरीजों की संख्या 78,888 है और करीब 78 हजार नमूनों की शुक्रवार को जांच की गई।

आंध्रप्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 19,412 नए मामलों के साथ कुल संक्रमितों की संख्या 98,214 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग के एक बुलेटिन के मुताबिक राज्य में पिछले 24 घंटे में 61 लोगों की वायरस से मौत हुई है।

राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या 11,21,102 हो गई है जबकि मृतकों की संख्या 8053 हो चुकी है।

बुलेटिन के मुताबिक राज्य में अभी तक उपचाराधीन मरीजों की संख्या 1,30,752 है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह