लाइव न्यूज़ :

गोवा में पर्यटकों की संख्या बढ़ी, लेकिन कोरोना से नववर्ष जश्न के फीका रहने के आसार

By भाषा | Updated: December 26, 2020 20:01 IST

Open in App

पणजी, 26 दिसंबर कोरोना वायरस के प्रकोप के कारण लागू दिशानिर्देशों और इंग्लैंड में वायरस के नए स्वरूप का पता लगने से इस साल गोवा में नववर्ष के जश्न और पार्टियों के फीका रहने के आसार हैं।

इंग्लैंड में वायरस के नए स्वरूप के सामने आने के बाद उड़ानें प्रभावित हुयी हैं।

वर्ष 2021 का स्वागत करने के लिए हजारों पर्यटक गोवा पहुंच चुके हैं लेकिन उड़ानों पर रोक के कारण इस साल राज्य में विदेशी पर्यटकों की कमी महसूस की जाएगी।

छुट्टियों के मौसम में गोवा में विदेशी यात्रियों की विशेष भीड़ होती है जो समुद्र तटों पर धूप स्नान करते नजर आते हैं। लेकिन यह वर्ष पिछले वर्षों से हटकर होगा क्योंकि विभिन्न देशों से आने वाली उड़ानें अभी शुरू नहीं हुयी हैं। इस बीच ब्रिटेन में वायरस के नए स्वरूप मिलने के बाद कई देशों ने नए सिरे से उड़ानों पर रोक लगा दी है।

होटल उद्योग से जुड़े लोगों के अनुसार महामारी के बावजूद होटलों व ठहरने के अन्य स्थानों में पर्यटकों की संख्या संतोषजनक है।

ट्रैवल एंड टूरिज्म एसोसिएशन ऑफ गोवा (टीटीएजी) के अध्यक्ष नीलेश शाह ने कहा, "राज्य के पर्यटन विभाग के रिकॉर्ड के अनुसार, 46,000 कमरों में से केवल 27,000 कमरे ही पर्यटकों के लिए खोले गए हैं।"

शाह ने कहा कि छोटे होटलों में क्रिसमस और नए साल के दौरान 80 फीसदी कमरे भरे हुए हैं, वहीं चार और पांच सितारा होटल लगभग पूरी तरह से में भर गए हैं।

उन्होंने कहा कि पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए होटल ने अपने कमरे की दरों में 20 से 30 प्रतिशत तक की कमी कर दी है।

शाह ने कहा, "पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए राज्य सरकार की लगातार कोशिशों से पर्यटन उद्योग को धीरे-धीरे सामान्य स्थिति में लौटने में मदद मिली है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारत अधिक खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग