लाइव न्यूज़ :

कर्मचारी भविष्य निधि संगठन के पास मई महीने के अंत तक पंजीकृत अंशधारकों की संख्या में बढ़कर हुई 3.18 लाख

By भाषा | Updated: July 21, 2020 05:28 IST

सोमवार को जारी ईपीएफओ के ताजा आंकड़े के अनुसार वित्त वर्ष 2019-20 के दौरान शुद्ध रूप से नये अंशधारकों की संख्या बढ़कर 78.58 लाख रही जो इससे पूर्व वित्त वर्ष में 61.12 लाख थी।

Open in App
ठळक मुद्देपिछले महीने जारी अस्थायी आंकड़े के अनुसार अप्रैल में शुद्ध रूप से 1.33 लाख नए पंजीकरण हुए थे। अप्रैल के इस आंकड़े को संशोधित कर 1,00,825 किया गया है।ईपीएफओ के वेतन पर नियुक्त कर्मचारियों के मासिक आंकड़े संगठित क्षेत्र में रोजगार की दिशा के बारे में जानकारी देते हैं।आंकड़े पर अगर भरोसा करें तो लॉकडाउन के बावजूद काफी संख्या में लोगों को संगठित क्षेत्र में नौकरियां मिली हैं।

नयी दिल्ली: कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) के पास मई महीने के अंत तक पंजीकृत अंशधारकों की संख्या में शुद्ध रूप से 3.18 लाख की वृद्धि हुई जो अप्रैल की तुलना में तीन गुना से भी ज्यादा है। यह दौर कोराना वायरस संक्रमण की रोकथाम के लिए लागू सार्वजनिक पाबंदियों का था जिसमें अब ढील दी जा रही है।

ईपीएफओ के वेतन पर नियुक्त कर्मचारियों के मासिक आंकड़े संगठित क्षेत्र में रोजगार की दिशा के बारे में जानकारी देते हैं। पिछले महीने जारी अस्थायी आंकड़े के अनुसार अप्रैल में शुद्ध रूप से 1.33 लाख नए पंजीकरण हुए थे। अप्रैल के इस आंकड़े को संशोधित कर 1,00,825 किया गया है।

मार्च में यह आंकड़ा 5.72 लाख और फरवरी में 10.21 लाख था। ईपीएफओ अंशधारकों की औसत मासिक शुद्ध वृद्धि करीब 7 लाख के आसपास रहता है। सोमवार को जारी ईपीएफओ के ताजा आंकड़े के अनुसार वित्त वर्ष 2019-20 के दौरान शुद्ध रूप से नये अंशधारकों की संख्या बढ़कर 78.58 लाख रही जो इससे पूर्व वित्त वर्ष में 61.12 लाख थी।

ईपीएफओ अप्रैल 2018 से नये अंशधारकों के आंकड़े जारी कर रहा है। इसमें सितंबर 2017 से आंकड़े लिए गए हैं। आंकड़े से यह भी पता चलता है कि सितंबर 2017 से मई 2020 के दौरान शुद्ध रूप से जुड़े नये अंशधारकों की संख्या 1.59 करोड़ रही।  

टॅग्स :इंडियाकोरोना वायरसकोरोना वायरस लॉकडाउन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन