लाइव न्यूज़ :

अंडमान में कोविड-19 के नए मामलों की तुलना में ठीक होने वालों की संख्या बढ़ी

By भाषा | Updated: May 29, 2021 12:16 IST

Open in App

पोर्ट ब्लेयर, 29 मई अंडमान निकोबार द्वीप समूह में कोविड-19 के नए मामलों की तुलना में ठीक होने वालों की संख्या बढ़ी है। केंद्र शासित प्रदेश में 19 नए मामले आये हैं जिससे संक्रमितों की संख्या बढ़कर 6,936 हो गयी है जबकि 39 लोग स्वस्थ हुए हैं। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने शनिवार को इस बारे में बताया।

उन्होंने बताया कि द्वीपसमूह में पिछले 24 घंटे में संक्रमण से चार और लोगों के दम तोड़ने से मृतक संख्या बढ़कर 113 हो गयी है।

कोविड-19 के 39 और मरीजों के स्वस्थ होने से ठीक होने वालों की संख्या बढ़कर 6,630 हो गयी है।

अधिकारी ने बताया कि केंद्र शासित प्रदेश में वर्तमान में 193 मरीजों का उपचार चल रहा हैं जिनमें से 187 दक्षिणी अंडमान जिले में और छह मामले उत्तर एवं मध्य अंडमान जिले में हैं। निकोबार जिले में कोविड-19 का उपचाराधीन कोई मामला नहीं है।

उन्होंने बताया कि प्रशासन ने अब तक 3,85,020 नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच की है और संक्रमण दर 1.80 प्रतिशत है।

अधिकारी ने बताया कि कुल 1,24,038लोगों को कोविड-19 रोधी टीके की पहली खुराक दी गयी है जबकि 17,360 को दूसरी खुराक दी गयी है।

इस बीच, अंडमान के सूचना एवं पर्यटन सचिव एस के सिंह ने शुक्रवार को संवाददाता सम्मेलन में बताया कि केंद्र शासित प्रदेश में हालांकि कोविड-19 के मामलों में मामूली गिरावट आयी है लेकिन ‘‘जब तक मामलों में भारी गिरावट नहीं आ जाती तब तक हम संतोष से नहीं बैठ सकते हैं।’’

प्रशासन स्थिति पर बहुत करीब से नजर रख रहा है और उसने लोगों से कोविड-19 के नियमों का सख्ती से पालन करने का अनुरोध किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो